डेस्क। झारखंड में चल रहे सियासी हलचल के बीच कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने BJP पर जमकर हमला किया है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा जनता द्वारा चुनी गई सरकार को गिराने में लगी हुई है।
आपको यह भी बता दें कि अविनाश पांडे झारखंड के प्रभारी और पार्टी के महासचिव हैं और उनके पास झारखंड की यूपीए सरकार में शामिल कांग्रेस के 18 विधायकों को एक साथ रखने का कार्यभार भी है।
द इंडियन एक्सप्रेस के साथ साक्षात्कार में अविनाश पांडे ने चुनाव आयोग द्वारा राज्यपाल को लिखे गए सीक्रेट लेटर के बारे में भी बताया।
पांडे का मानना है कि इस लेटर की ही वजह से सियासी हलचल जन्म ले रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इसने राज्य में घबराहट पैदा हो गई है। जब पांडे से यह पूछा गया कि इस बात की चर्चा है कि यूपीए के विधायकों को दूसरे राज्य में ले जाया जा रहा है और यह कितना सही है?
वहीं इसपर अविनाश पांडे ने कहा, “अभी कुछ भी फाइनल नहीं बताया जा सकता है। हम अपनी कार्रवाई तय करने के लिए बैठकें भी कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि हम अलग-अलग घटनाओं के बारे में सीएम से बात कर रहे हैं कि संकट के समय में क्या करना इसपर भी विचार किया जा रहा है।
Leave a Reply