क्या है राहुल गांधी की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

डेस्क। केरल के वायनाड सीट से सांसद राहुल गांधी इन दिनों अपनी भारत जोड़ो यात्रा में ही जुटे हुए हैं। कन्याकुमारी से निकली ये यात्रा कई राज्यों से होकर गुजर भी रही है।वहीं इस यात्रा में रोजाना राहुल कई किलोमीटर तक पैदल भी चल रहे हैं।
साथ ही इस यात्रा के दौरान एजुकेशन और देश में बढ़ती बेरोजगारी जैसे कई मुद्दे पर अपनी बात भी उन्होने रखी है। ऐसे में अगर आपके मन में ये सवाल उठ रहा हो कि देश के एजुकेशन की बात कर रहे सांसद की एजुकेशन क्वालिफिकेशन क्या है, तो आइए हम आपको आज इसकी जानकारी दे दें।
कांग्रेस की वेबसाइट के मुताबिक, राहुल गांधी का बचपन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और देहरादून में बीता हैं। वहीं इसलिए राहुल गांधी ने अपनी शुरूआती पढ़ाई नई दिल्ली और देहरादून में ही की है। बाद में, राहुल कुछ सुरक्षा के कारणों घर पर रहकर ही पढ़ाई करने लगे। इसके बाद, राहुल ने सेंट स्टीफंस कॉलेज से ग्रेजुएशन कम्पलीट की। और फिर, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी पढ़ने के लिए भी चले गए। उसके बाद, सुरक्षा कारणों से उनको फ्लोरिडा के रॉलिन्स कॉलेज में ट्रांसफर कर दिया गया और इसके बाद 1994 में, राहुल गांधी ने ग्रेजुएट की उपाधि प्राप्त की।
इस सब्जेक्ट में किया M.Phil
पिछले चुनाव के नामांकन के समय हलफनामे में उनके द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी ने 1995 में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के ट्रिनिटी कॉलेज से डेवलेपमेंटल स्टडीज (Developmental studies) में एमफिल यानी मास्टर ऑफ फिलॉसफी की डिग्री भी हासिल की है।
बता दें मार्च 2004 में राहुल गांधी ने भारतीय राजनीति में एंट्री की। अपने पिता राजीव गांधी के निर्वाचन क्षेत्र अमेठी से चुनाव लड़कर, राहुल गांधी ने शानदार जीत भी हासिल की, जहां राहुल ने एक लाख से अधिक मतों के भारी अंतर से जीत भी हासिल की। वहीं राहुल गांधी को 2017 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष का पद मिला। इसके बाद लोकसभा 2019 के चुनाव में कांग्रेस को करारी हार भी मिली। जिस पर हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफ भी दे दिया।
साथ ही 2019 में लड़े गए आखिरी चुनाव के दौरान उनके द्वारा प्रस्तुत हलफनामे के अनुसार, राहुल गांधी की नेट वर्थ 15.17 करोड़ रुपये की है। उनके पास 15.89 करोड़ रुपये की संपत्ति है और उनके नाम 72.02 लाख रुपये की देनदारियां भी हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *