खराब बस को धक्का देते नजर आए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

डेस्क। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का एक वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में ठाकुर को एक खराब बस को धक्का देते हुए देखा जा रहा है। वहीं मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसबल और बस का स्टाफ भी बस को धक्का लगा रहा है। ये बस रास्ते में खराब हो गई थी, जिसकी वजह से हाइवे पर लंबा जाम लगा हुआ था।
यह मामला बिलासपुर हाईवे का है। बता दें, मंगलवार देर शाम यहां एक बस अचानक खराब हो गई और पूरा राजमार्ग बंद भी हो गया। वहीं इस बीच, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर का काफिला गुजरा और रोड जाम होने से वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। वहीं जब मंत्री ठाकुर को पता चला तो वे खुद अपनी कार से उतरे और बस के पास पहुंच गए।
बता दें यहां मंत्री ठाकुर ने अपने स्टाफ के साथ बस में धक्का देना शुरू कर दिया, ताकि बस पीछे की तरफ साइड में जाकर पार्क हो सके और मेंटेनेंस का काम होता रहा साथ ही आवागमन भी बाधित न हो। बस जब पीछे हो गई तो उसके स्टाफ ने मंत्री ठाकुर को धन्यवाद दिया और उनसे हाथ मिलाए। उसके बाद मंत्री काफिले के साथ आगे निकल गए और अनुराग ठाकुर के पिता प्रेम कुमार धूमल 2007 से 2012 के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी थे।
बीते दिनों चुनाव प्रचार में मंत्री ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की अगली भाजपा सरकार पांच साल में राज्य के हर गांव को सड़कों से जोड़ेगी और तीर्थस्थलों के बुनियादी ढांचे में सुधारने का काम करेगी। अनुराग ठाकुर ने बिलासपुर जिले के घुमारवी, झंडुता और सदर विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी रैलियों को संबोधित भी किया। साथ ही उन्होंने कहा-भाजपा अगले 10 वर्षों में राज्य में परिवहन बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए ‘प्रोजेक्ट शक्ति’ को लागू करेगी और कांग्रेस सरकार विकास में बाधा भी बनी रही।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *