नीतीश पर टिप्पणी कर बुरे फसे आरजेडी विधायक

राजनीति– बिहार की राजनीति में हलचल मची हुई है। महागठबंधन में दरार आनें की संभावनाएं बढ़ती जा रही हैं। वहीं अब आरजेडी के विधायक सुधानकर चौधरी के खिलाफ नीतीश कुमार पर टिप्पणी को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
यह नोटिस आरजेडी अध्यक्ष तेजस्वी यादव की ओर से जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि उन्होंने गठबंधन के नियमों का उल्लंघन किया है और अपने बयान से एक वर्ग विशेष को आहत किया है।
जानकारी के लिए बता दें सुधानकर चौधरी से पत्रकारों ने बातचीत के दौरान पूंछा के राजनीति के इतिहास में नीतीश कुमार को कैसे याद किया जाएगा। तो उन्होंने कहा था कि उन्हें शिखंडी के रूप में याद रखा जाएगा। 
नीतीश पर यह बयान सुधानकर के लिए समस्या बन गया। जेडीयू के नेताओं ने उनके खिलाफ विरोध किया। वहीं आरजेडी अध्यक्ष ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनपर कार्यवाही की बात कही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *