गिरफ्तारी पर बोले राहुल पुलिस और एजेंसियों का दुरूपयोग कर हमें गिरफ़्तार, चुप नहीं करा पाओगे, तानाशाही

Rahul Gandhi: राहुल गांधी को विजय चौक से पुलिस ने हिरासत में लिया है। राहुल विजय चौक पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस हिरासत के बाद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट कर कहा, तानाशाही देखिए, शांतिपूर्ण प्रदर्शन नहीं कर सकते, महंगाई और बेरोज़गारी पर चर्चा नहीं कर सकते। पुलिस और एजेंसियों का दुरूपयोग करके, हमें गिरफ़्तार करके भी, कभी चुप नहीं करा पाओगे। ‘सत्य’ ही इस तानाशाही का अंत करेगा। 

 

राहुल गांधी के ट्वीट पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। राहुल गांधी का शांतिपूर्ण आंदोलन सभी लोगो ने देखा है , पत्थर मारना , पुलिस को गालियां देना , यह शांति पूर्ण आंदोलन है । राहुल गांधी का , सरकारी प्रॉपर्टी को नुकसान पोहचाना ।। वही दूसरा यूजर कहता है कि जिस समय भाजपा कारगिल शहीदों के ताबूत में घोटाला कर रही थी, उस वक़्त सोनिया गांधी जी घायल सैनिकों के लिए अपना रक्तदान कर रहीं थी। 
एक यूजर कहता है कि करके राहुल गांधी को गिरफ्तार, हौसले तोड़ नहीं पाएगी सरकार। संसद के जिस आंगन से तानाशाही हुकूमत ने राहुल गांधी को गिरफ्तार किया है, भाजपा को वहां भी मुँह तोड़ जवाब मिलेगा। एक यूजर हेराल्ड केस का जिक्र करते हुए कहता है हेराल्ड कैसे पुराना है। उस समय कांग्रेस की सरकार थी तब दुरुपयोग करके ईडी और पुलिस का पूछताछ से बचती रही कांग्रेस। जब पूछताछ हो रही तो फड़फड़ाना देखो जब समन भेजा, ईडी ने भी बुला लिया पूछताछ भी हो ही रहा तो फिर ये प्रदर्शन के नाम पर तमाशा क्यों? खैर इकलौता यही काम जो बचा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *