RAHUL GANDHI: राहुल की शादी का राजनीतिक कनेक्शन

राजनीति: कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोशल मीडिया से लेकर आम जनता के चर्चा में रहते हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल ने अपनी छवि को काफी हद तक बेहतर बना लिया है। पुराने राहुल और आज के राहुल में जमीन-आसमान का अंतर है। राहुल गांधी आज जनता के नेता बन चुके हैं। आय दिन वह महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों से मिलते रहते हैं। राहुल की सादगी जनता को खूब पसंद आ रही है। लेकिन इस बीच एक बात जो राहुल को लेकर सुर्खियों में है वह है उनकी शादी। आय दिन यह जिक्र छिड़ जाता है कि राहुल गांधी शादी कब रहे हैं क्या राहुल ने अपने लिए लड़की खोज ली है या राहुल की शादी के जिक्र के कुछ राजनीतिक मायने हैं। 

कैसे छिड़ा राहुल की शादी का जिक्र :

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की शादी का जिक्र भारत जोड़ो यात्रा के दौरान से छिड़ा हुआ है। राहुल गांधी से जब उस दौरान उनसे पूछा गया की वह शादी कैसी लड़की से करेंगे तो उन्होंने जवाब दिया उनको ऐसी लड़की चाहिए जिसमें उनकी माँ और दादी इंदिरा गांधी के गुण हों। राहुल गांधी की बात से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि वह राजनीति में प्रखर और मुद्दों की समझ रखने वाली लड़की से शादी करना चाहते हैं। 

राहुल जब आम आदमी की तरह एक मैकेनिक से मिलने जाते हैं तो वह भी राहुल से उनकी शादी को लेकर सवाल करता है। राहुल उससे भी कहते हैं मैं शादी कर लूंगा और उसे शादी में आने के लिए आमंत्रित भी करते हैं। वही विपक्ष एकता की पहली बैठक जब पटना में होती है तो राहुल की शादी का जिक्र लालू प्रसाद यादव छेड़ते हैं। वह कहते हैं आपको शादी कर लेनी चाहिए थी हम सब आपकी बारात जाते। चाहिए अब आप शादी कर लीजिए राहुल गांधी उनको भी विश्वास दिलाते हैं कि वह जल्द ही शादी कर लेंगे। 

वही अभी हाल ही में राहुल गांधी के घर जब हरियाणा के पानीपत से किसान महिलाएं आती हैं। तो वह सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी से मिलती हैं। महिलाएं खूब मस्ती करती हैं और सोनिया गांधी से बातचीत के दौरान कहती हैं कि अब राहुल गांधी की शादी कर देनी चाहिए। सोनिया महिला को जवाब देती हैं आप लड़की ढूढ़ लो हम शादी करवा देंगे। 

अगर हम गौर करें तो इस वर्ष राहुल गांधी की शादी का इतना जिक्र हुआ है कि हर कोई यह अनुमान लगा रहा है कि उनकी शादी कहीं राजनीति में बड़ा बदलाव तो नहीं लाने जा रही है। क्या राहुल की शादी का संबंध राजनीति से जुड़ा है। क्योंकि लालू ने  जब राहुल की शादी का जिक्र किया तो इसे पीएम पद से जोड़ा गया था। 

राहुल की शादी और राजनीति :

साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने को है। सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ही केंद्र में अपनी जीत का ध्वज लहराने की कवायद में जुटे हुए हैं। 962 के बाद से चुनाव आयोग ने आम चुनावों में जेंडर के आधार पर मतदान के आंकड़े देने शुरू किए। इस समय कांग्रेस के पास सबसे अधिक महिला वोटर थे। लेकिन 2019 के चुनाव में यह वोट बैंक शिफ्ट हुआ। महिलाओं का विश्वास बीजेपी पर बड़ा। जानकारों का मानना है पहले कांग्रेस का मुख्य चेहरा सोनिया और इंदिरा गांधी रही हैं। महिलाओं को लगता था कि कांग्रेस उनकी पार्टी है लेकिन जैसे ही कांग्रेस ने मुख्य चेहरे के रूप में राहुल को आगे किया कांग्रेस पर महिलाओं का विश्वास कम हुआ और बीजेपी ने इसका फायदा उठाया। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अगर शादी करते हैं तो इसका लाभ उन्हें राजनीति में होगा यह कहना बेहद मुश्किल है। क्योंकि जनता ने ऐसे नेताओं को भी स्वीकार किया है जो बिना महिला के राजनीति में उभर कर आए हैं। उनके पास पत्नी का साथ नहीं था लेकिन उन्होंने जनता का दिल जीत लिया। 

हाँ यह कह सकते हैं यदि कांग्रेस नेता किसी बेहतर समाज से जुडी महिला से विवाह करते हैं तो यह कांग्रेस को मजबूती देगा और कांग्रेस के पास सोनिया के बाद एक नया मजबूत चेहरा होगा जिसे महिलाओं के बीच उनके रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *