राहुल बीजेपी के लिये तुरुप का इक्का बने

राजनीति: इस समय राजनीतिक गलियारों में गुलाम नबी आजाद की हर ओर चर्चा है। पक्ष विपक्ष इनको लेकर एक दूसरे पर हावी है। कांग्रेस नेता नबी के इस फैसले को गलत ठहरा रहे हैं। वही विपक्ष राहुल के नेतृत्व पर तरह तरह की टिप्पणी कर रहा है। 

वही अब इस मामले पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपना मत रखा है। उन्होंने कहा, पार्टी के विश्वशनीय लोग पार्टी का दामन अगर छोड़ रहे हैं तो उसका कारण सोनिया गांधी की नीति और राहुल का नेतृत्व है। उन्होंने आगे कहा, यह बात जगजाहिर है कि राहुल गांधी ठीक तरीके से राजनीति नही कर पा रहे हैं लोग उनको लेकर तरह तरह के सवाल कर रहे हैं। 
राहुल गांधी की आलोचना हो रही है। सोनिया गांधी पार्टी का नेतृत्व नही संभाल पा रही है। वह अपने पुत्र को राजनीति में आगे लाना चाहती है। उनकी यह रणनीति कांग्रेस पर भारी पड़ रही है और विश्वास परस्त लोग पार्टी छोड़ रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *