यूनिफॉर्म सिविल कोड कमेटी पर गुस्साए ओवैसी

राजनीति– बीजेपी जहां यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने की योजना बना रही है। वही विपक्ष को बीजेपी की यह योजना बिल्कुल पसंद नही आ रही है। लेकिन अगर हम बात एआईएमआईएम प्रमुख असुद्दीन ओवैसी की करें तो यह स्वयं को मुस्लिम हितैसी बताकर राजनीति करते हैं और उन्हें केंद्र सरकार की हर योजना में मुस्लिम का शोषण होता दिखाई देता है।
वही अब गुजरात मे अपना हाथ आजमाने से पूर्व इन्होंने केंद्र की यूनिफॉर्म सिविल कोड योजना को लेकर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा, यह जो यूनिफॉर्म सिविल कोड कमेटी का गठन गुजरात में किया गया है यह बीजेपी की नाकामियों को छुपाने के लिए किया गया है।
इसके साथ ही अल्पसंख्यक को भारत की नागरिकता दिए जाने के मुद्दे पर वह बोले , ऐसा पहले से हो रहा है कि आप पहले लंबी अवधि का वीजा दें और फिर उन्हें (अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय को) नागरिकता मिल जाए. आपको (सरकार) इस कानून को धर्म-तटस्थ बनाना चाहिए. सीएए को एनपीआर और एनआरसी से जोड़ना होगा. सुप्रीम कोर्ट इस पर सुनवाई कर रहा है, देखते हैं क्या होता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *