बुलडोजर की कार्यवाही पर बोले- उमर अब्दुल्ला

राजनीति- वैसे तो यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलडोजर बाबा के नाम से जाना जाता है। लेकिन अब बुलडोजर की राजनीति ने पूरे देश मे अपने पैर पसार लिए हैं। 

बीजेपी शासित राज्यों में बुलडोजर चलाना आम बात हो गई है। वहीं अब बुलडोजर की कार्यवाही पर नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बयान दिया है।
उन्होंने कहा, जम्मू कश्मीर में अतिक्रमण विरोधी अभियान चल रहा है। इस अभियान में बुलडोजर का उपयोग हो रहा है। लेकिन वास्तव में इसका उपयोग अंतिम उपाय के तौर पर किया जाना चाहिए। 
यह पहला एक्शन नहीं होना चाहिए। मुझे नहीं समझ आ रहा है कि किस आधार पर बुलडोजर भेजा जा रहा है। क्योंकि ध्वस्त की जाने वाली सभी संपत्तियों की सूची अदालत ने फर्जी बताई हैं।
हम कभी भी अवैध सम्पति का समर्थन नहीं करते हैं। लेकिन हम कार्यवाही के इस तरीके का साथ नहीं दे सकते। क्योंकि यह सही नहीं है। हम मांग करते हैं कि अवैध सम्पत्ति की सूची सार्वजनिक की जानी चाहिए। ताकी हम इसका दाव पेश कर सकें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *