देश– कांग्रेस की ओर से जारी भारत जोड़ो यात्रा ने राहुल गांधी की छवि एक गम्भीर नेता के रूप में विकसित की है। वहीं यदि हम विपक्ष की बात करें तो कहीं न कहीं विपक्ष राहुल पर विश्वास जता रहा है। अभी बीते दिन मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने बयान दिया था कि राहुल गांधी पीएम पद का चेहरा हो सकते हैं। वह इस पद हेतु उपर्युक्त हैं।
वहीं अब नीतीश कुमार ने बयान दिया है कि यदि उनके सहयोगी कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी को पीएम पद का चेहरा बनाया जाता है। तो इससे हमें कोई समस्या नहीं है। वहीं मैं उस पद का दावेदार नहीं हूं मैने बस एकजुटता जताई है। क्योंकि बीजेपी को तोड़ना ही संकल्प है।
बता दें राहुल गांधी बीते कई महीनों से पद यात्रा कर रहे हैं। वह जनता के मध्य जाकर कांग्रेस का संदेश लोगों को भेज रहे हैं। वहीं आज भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी की छवि एक गम्भीर नेता के रूप में विकसित हुई है और आज राहुल गांधी के भाषण की चर्चा हर ओर है।
Leave a Reply