नीतीश अपने दम पर सीएम नहीं बन सकते, पीएम का सपना देख रहे हैं

बिहार: बिहार की राजनीति में कल नया मोड़ देंखने को मिला और नीतीश कुमार ने भाजपा से अपने सभी बन्धन तोड़ लिये व मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर नई सरकार बनाने का दावा राज्यपाल के सामने रख दिया। नीतीश कुमार अब RJD परिवार से मिल कर नई सरकार बनाने जा रहे हैं। लोग नीतीश के इस बदले रूप को देखकर हैरान हैं और तरह तरह की बाते बना रहे हैं।

बीजेपी नेता लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर है। कोई नीतीश कुमार को पलटू राम कह कर सम्भोधित कर रहा है।तो कोई इन्हें विश्वास घाती बता रहा है। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को धोखेबाज करार दिया है। उन्होंने कहा है कि कही पर निगाहे कही पर निशाना। नजरें थी प्रधानमंत्री की कुर्सी पर जनता ने एनडीए को वोट किया था लेकिन उन्होंने धोखा दे दिया। 
उन्होंने आगे कहा, नीतीश कुमार अपने बलबूते पर तो सीएम नही बन सकते हैं तो पीएम दूर की बात है। उन्होंने कहा नीतीश कुमार एजेंडे की राजनीति करते हैं। उनका उद्देश्य है देश का प्रधानमंत्री बनना लेकिन वह यह नही जानते कि प्रधानमंत्री का पद भारत मे खाली नही है।

 

देखे यूजर्स की प्रतिक्रिया: 

एक यूजर कहता है कि नीतीश कुमार वो बुजुर्ग हैं जिसने रिटायरमेंट के ठीक पहले सेविंग का सारा पैसा सट्टे में लगा दिया है और दांव भी ऐसा लगाया है जिसमें पैसा डूब जाने की प्रबल संभावना है। ना नाम बचे, न पैसा.. ये सियासी खेल कैसा? एक अन्य यूजर कहता है एक अनैतिक व्यक्ति द्वारा गठबंधन तोड़े जाने पर भाजपा को अफ़सोस नहीं करना चाहिए बल्कि कल बिहार में लड्डू बँटवाने चाहिए क्यों इस सरकार की विफलता का ठीकरा अब आपके सर नहीं फूटेगा । अपने अंत की और अग्रसर आदमी का आप कुछ नहीं कर सकते ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *