डेस्क। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर तीखा हमला किया है और कई सवाल भी उठाए हैं। बता दें इस समय कई कारणों को लेकर दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर हमलावर हैं। ममता ने सवाल किया है कि उनके गिरफ्तार मंत्री पार्थ चटर्जी को भुवनेश्वर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान क्यों ले जाया गया। उन्होंने इसको लेकर कहा कि यह बंगाल के लोगों का “अपमान” है, जिसे भाजपा महाराष्ट्र के बाद अपने अधिकार में लेने की कोशिश में लगी है।
ममता बोलीं, “आपको उन्हें ऐसे अस्पताल में क्यों ले जाना है जो केंद्र सरकार से जुड़ा है? ईएसआई अस्पताल क्यों? कमांड अस्पताल क्यों? इरादा क्या है, क्या यह बंगाल के लोगों का अपमान नहीं है? आपको क्या लगता है? क्या केंद्र निर्दोष है और सभी राज्य चोर हैं? उन्होंने आगे कहा कि आप(केंद्र) राज्यों की वजह से हैं.”
एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती पार्थ चटर्जी को वहां से भुवनेश्वर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया है जिसको लेकर TMC के कई नेताओं ने सवाल उठाए हैं।
ममता बनर्जी ने आगे एक और चेतावनी देते हुए बीजेपी से कहा कि महाराष्ट्र इस बार नहीं लड़ पाया है. वे कहते हैं कि महाराष्ट्र के बाद यह छत्तीसगढ़, झारखंड और बंगाल होगा पर यहां आने के लिए आपको बंगाल की खाड़ी को पार करना होगा और मगरमच्छ काट लेंगे तुमको फिर सुंदरबन में रॉयल बंगाल टाइगर तुम्हें काटेगा। उत्तरी बंगाल में हाथी तुम्हारे ऊपर लुढ़केंगे”।
बता दें कि सीएम बनर्जी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब मीडिया ने दावा पेश किया है कि ममता ने गिरफ्तारी के बाद पार्थ चटर्जी की कॉल का कोई जवाब नहीं दिया। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वह “भ्रष्टाचार या किसी भी गलत काम” का समर्थन नहीं करती हैं और भाजपा गलत है अगर उसे लगता है कि वह एजेंसियों का उपयोग करके मेरी पार्टी को तोड़ सकती है तो सच्चाई “बाहर आनी चाहिए, लेकिन एक समय सीमा के भीतर रहिए।
Leave a Reply