Mainpuri Bypoll : उत्तर प्रदेश में आगामी उपचुनाव को लेकर सभी पार्टी चुनावी मैदान में खड़ी नज़र आ रहीं हैं। 5 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश की 2 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव होंगे। वहीं मुलायम सिंह के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर भी मतदान बाकी है। इन चुनावों के नतीजे 8 दिसंबर को आने हैं। यहां से सपा ने डिंपल यादव को अपना प्रत्याशी भी बनाया है।
डिंपल यादव के इस चुनाव प्रचार में अखिलेश यादव खुद सक्रिय दिखाई दे रहे हैं और वोट की अपील के लिए लोगों के बीच भी पहुंच रहे हैं। रविवार को डिंपल यादव के समर्थन में सपा की ओर से इटावा में जनसभा की गई थी। इस सभा में अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव भी दिखाई दिए थे। इसके दौरान मंच पर मौजूद अखिलेश ने शिवपाल यादव के पैर छूए और उनसे आशीर्वाद भी लिया। शिवपाल यादव का अखिलेश यादव ने गुलदस्ता देकर स्वागत भी करा।
Leave a Reply