महात्मा गांधी ने की थी कांग्रेस खत्म करने की बात, राहुल ने खत्म की कांग्रेस

राजनीति- बीजेपी और कांग्रेस मानों आज के दौर में एक दूसरे के सबसे बड़े दुश्मन हैं। दोनों दलों के नेता एक भी मौका नहीं छोड़ते एक-दूसरे को नीचा दिखाने का। वहीं बीते दिन कर्नाटक में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। 

उन्होंने कहा- जब देश आजाद हो गया तो महात्मा गांधी ने कांग्रेस को खत्म करने की बात कही। गांधी जी का तर्क था कि कांग्रेस का उद्देश्य देश को आजादी दिलाना था। लेकिन पंडित जवाहर लाल नेहरू ने उनकी बात नहीं मानी और  कांग्रेस को राजनीतिक पार्टी बनाया। हमारी पार्टी ने पीएफआई(पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया) को बैन किया। यह एक आतंकी संगठन था। 

शिवराज यहीं नहीं रुके वह बोले – राहुल गांधी कांग्रेस को खत्म करने की कोशिश में लगे हुए हैं। कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है जबकि हमारी पार्टी सन्तुष्टीकरण की राजनीति करती है। हम आतंकवाद को नहीं सहते हमारी पार्टी ने सदैव आतंकवाद पर नकेल कसी है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *