जानें क्यों भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनें कमल हासन

देश- कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी भारत जोड़ो यात्रा ने सभी का आकर्षित कर रखा है। लगातार सोशल मीडिया पर राहुल गांधी सुर्खियों में हैं। 
वहीं कमल हासन कोझिकोड में छठे केरल साहित्य उत्सव के समापन के मौके पर शामिल होने पहुंचे थे। जहां उन्होंने बताया कि वह भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा क्यों बनें।
उन्होंने कहा, यह यात्रा भारत की एकजुटता के लिए जारी है। मैं इस यात्रा में भारत को जोड़ने के लिए इसमें शामिल हुआ। इसे मेरा किसी भी पार्टी की ओर झुकाव नहीं समझा जाना चाहिए। यात्रा से जुड़ने का उद्देश्य भारत की एकता है।
साउथ के दिग्गत एक्टर ने आगे कहा कि, अगर 1970 के दशक में उन्हें राजनीति की इतनी समझ होती तो वह इमर्जेंसी के दौरान भी वह राजधानी की सड़कों पर उतरे होते। यह सिर्फ भारत की एकता के लिए है और भारत की एकजुटता के लिए मैं इस यात्रा का हिस्सा बना।
मैंने राजनीति में कदम इसलिए रखा, क्योंकि मेरे अंदर गुस्सा है. मैं समाज और उन लोगों के लिए काम करना चाहता हूं, जिन्होंने छह दशकों से इतना प्यार और सम्मान दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *