गुजरात: गुजरात मे इस साल के अंत मे विधानसभा चुनाव होने को है। पक्ष विपक्ष जनता को लुभाने में जुटे हुए हैं। सत्ताधारी बीजेपी गुजरात की सत्ता को किसी भी कीमत पर अपने हाथ से नही जाने देना चाहती है। वही अगर हम कांग्रेस की बात करे तो यह गुजरात मे अपना 27 साल का वनवास खत्म कर गुजरात की सत्ता हासिल करना चाह रही है। वही अब राहुल गांधी ने गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर 10 दिन पहले ड्रग्स बरामद होने को लेकर केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि गुजरात मे युवाओं को नशे के गड्ढे में धकेला जा रहा है। उन्होंने मेरे सवाल लिखते हुए कहा , एक ही पोर्ट पर 3 बार ड्रग्स बरामद होने के बावजूद, उसी पोर्ट पर लगातार ड्रग्स कैसे उतर रही है? क्या गुजरात में कानून व्यवस्था ख़त्म है? माफिया को कानून का कोई डर नहीं? या ये माफिया की सरकार है? इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक आकड़ा भी साझा किया है। यह आंकड़ा मुद्रा पोर्ट पर बरामद हुई ड्रग्स का है। राहुल के इस ट्वीट पर यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
मेरे सवाल:
1. एक ही पोर्ट पर 3 बार ड्रग्स बरामद होने के बावजूद, उसी पोर्ट पर लगातार ड्रग्स कैसे उतर रही है?
2. क्या गुजरात में कानून व्यवस्था ख़त्म है? माफिया को कानून का कोई डर नहीं? या ये माफिया की सरकार है?#BJPDrugGate
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 1, 2022
एक यूजर कहता है क़ानून है तभी तो पकड़े जा रहे है। जहाँ से आप MP हो वहाँ तो एअरपोर्ट में हर दूसरे दिन सोना लाते हुए लोग पकड़े जाते है लोग, तो एअरपोर्ट की गलती है या चोरी से लाने वालों की? वही एक अन्य यूजर बोलता है कि ऐसा सवाल कश्मीर को लेकर कभी नहीं किया ? एक ही समुदाय द्वारा दशकों से कश्मीर में धूम क्यों मचाई जा रही..? ख़ैर ड्रग्स पकड़ी गई इससे बड़ा सबूत और क्या होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व का ना पकड़ी जाती और आप भी स्वाद लेते तो बड़ी प्रशासनिक चूक होती। एक यूजर कहता है कि ड्रग के माध्यम से समूची युवा पीढ़ी को ही नष्ट किया जा रहा है, बड़े गैरकानूनी व्यापार देश में चल रहा है। सच्चाई ये है कि सरकार के संरक्षण के बिना यह कारोबार फलफूल नहीं सकता।
Leave a Reply