गुलाम नबी आजाद बनाएंगे अपनी अलग पार्टी, जानिए क्या बोले

Ghulam Nabi Azad Quits Congress: ”मैं स्कूल समय से ही कांग्रेस, गांधी और नेहरू के बारे में पढ़ता रहा था। मरते दम तक मैं कांग्रेस नहीं छोडने वाला।” 18 महीने पहले यह बयान देने वाले गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों सहित प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर सिर्फ पार्टी को ही नहीं विपक्षियों को भी सदमा दे दिया है। इसी के साथ उन्‍होंने नई पार्टी बनाने का ऐलान भी किया है।

आजाद के इस्‍तीफा देने के बाद उनके कई समर्थकों ने भी कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है। साथ ही गुलाम नबी आजाद के समर्थन में जम्मू-कश्मीर के पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद (जीएम) सरूरी , हाजी अब्दुल राशिद, मोहम्मद अमीन भट, गुलजार अहमद वानी और चौधरी मोहम्मद अकरम ने भी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 

अपने पांच पन्नों के इस्तीफे के साथ आजाद का कांग्रेस से पांच दशक पुराना रिश्ता भी खत्म हो गया है। बता दें कि अपने त्याग पत्र में आजाद ने सोनिया, राहुल, कांग्रेस और पार्टी के भविष्य पर विस्तार से लिखा है। वहीं राहुल गांधी पर उनका खास निशाना इस पत्र में साफ नजर आ रहा है। 

कांग्रेस की खस्ता हालात और 2014 लोकसभा चुनाव में हार के लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार बताते हुए  गुलाम नबी आजाद ने अपने पत्र में लिखा है कि, ”राहुल की अपरिपक्वता का सबसे बड़ा उदाहरण राहुल गांधी द्वारा मीडिया के सामने अध्यादेश को फाड़ना रहा था। जहां इस बचकाने व्यवहार ने प्रधानमंत्री और भारत सरकार के अधिकारों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया था 2014 में यूपीए सरकार की हार के लिए यह घटना सबसे ज्यादा जिम्मेदार रही थी।”

सोनिया पर कटाक्ष करते हुए आज़ाद ने लिखा कि”2014 से आपके नेतृत्व में और उसके बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की दो लोकसभा चुनावो में करारी हार बहुत ही अपमानजनक भी रही। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *