राजस्थान में होगा बड़ा खेल रिपीट होगी गहलोत सरकार

देश: बीते कई दिनों से राजस्थान के अध्यक्ष चुनाव के लिए अशोक गहलोत का नाम सुर्खियों में है। हालाकि अशोक गहलोत की यह इच्छा है कि पुनः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाए। लेकिन इस सबके बीच राजस्थान में मुख्यमंत्री की कुर्सी का अलग हंगामा मच गया है। 

अशोक गहलोत ने दावा किया है कि इस बार राजस्थान में वो होगा जो कभी नही हुआ। इस बार सरकार रिपीट करेगी। अशोक गहलोत के इस दावे से पहले पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने बयान दिया कि जब सरकार बदलती है तो उससे सबसे ज्यादा जनता प्रभावित होती है। जनता के काम रुक जाते हैं और पार्टी विकास कार्य को उतनी रफ्तार के साथ नही कर पाती है।
अशोक गहलोत का यह दावा राजस्थान कांग्रेस के लिए अब बड़ी चुनौती बन सकता है। क्योंकि लम्बे दशक से राजस्थान में किसी सरकार को रिपीट सत्ता का सुख नही मिला है। राजस्थान की जनता हर 5 साल में अपने राज्य की बागडोर किसी अन्य पार्टी के हाथ मे सौंप देती है। कभी अगर भाजपा सत्ता में होती है तो दूसरी बार राजस्थान में राज करने का मौका देती है।
लेकिन इस बार गहलोत सरकार के नेताओ का दावा है कि जनता सरकार रिपीट करवाएगी। क्योंकि इस सरकार ने जनता के हित के लिए काम किया है। कई जनकल्याण कारी योजनाओं को लागू किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया गया है और सरकार ने राजस्थान के विकास के लिए कई सुचारु कदम उठाए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *