राष्ट्रपति मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कह कांग्रेस नेता बुरे फसे

कांग्रेस: पश्चिम बंगाल से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी भारत की महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कह कर विवादों में घिर गए हैं। सत्ताधारी दल भाजपा लगातार उनकी इस टिप्पणी की आलोचना कर रही है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति पद के लिये घोषित हुआ है कांग्रेस को उनसे समस्या होने लगी है। कांग्रेस ने शुरुआत से उनका उपहास किया है उन्हें कठपुतली कहा है।

उन्होंने आगे कहा कांग्रेस इस बात को हजम नही कर पा रही है कि भारत के सर्वोच्च पद पर कोई आदिवासी महिला पहुंच गई है। सोनिया गांधी द्वारा नियुक्त नेता ने आज द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी के रूप में सम्बोधित किया है। जानकारी के लिये बता दे मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस नेता की इस टिप्पणी को लेकर भाजपा ने सदन में जमकर हंगामा किया। वही कांग्रेस से माफी मांगने को कहा है।
जानकारी के लिये बता दें इस मामले में अधीर रंजन ने अपनी सफाई प्रस्तुत की है। उन्होंने कहा है कि, मैं जानता हूं कि भारत की राष्ट्रपति चाहे कोई भी हो वे हमारे लिए राष्ट्रपति ही हैं। ये शब्द बस एक बार निकला है। ये चूक हुई है। लेकिन सत्ताधारी पार्टी के कुछ लोग राई का पहाड़ बना रहे हैं। उन्होंने कहा मैं कल से राष्ट्रपति भवन जाना चाह रहा हूँ मैंने यह बात पहले भी कही है। कि मुझे राष्ट्रपति से मिलना है। यह शब्द कल मुझसे गलती से निकल गया लेकिन भाजपा अब राई का पहाड़ बना रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *