आज यूपी में भाजपा की बड़ी बैठक, योगी आदित्यनाथ करेंगे संबोधित

डेस्क। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 22 जनवरी को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अयोजित की जाएगी। कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित भी करेंगे। इसके साथ ही कार्यसमिति में उत्तर प्रदेश से केंद्र सरकार में मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी सहित कुल 700 लोग भी मौजूद रहेंगे।
इसके साथ ही प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया गया है कि रविवार सुबह 10 बजे से उद्घाटन सत्र होगा। वहीं उसके बाद राजनीतिक प्रस्ताव का सत्र भी होगा। तीसरे सत्र में संगठन की आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की जानी है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनता के बीच पहुंचने का एजेंडा भी सौंपा है। 
पार्टी 18 से 25 वर्ष की आयु के युवाओं से संपर्क कर उन्हें देश के राजनीतिक इतिहास से अवगत भी कराएगी। इसके साथ ही मोदी सरकार के शासन में प्राप्त उपलब्धियां भी बताएगी। वहीं उन्हें लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान भी शुरू किया जाना है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *