मीडिया के रवैया से प्रेरणा लेकर शुरू की भारत जोड़ो यात्रा

राजनीति- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के परिपेक्ष्य में बड़ा बयान देते हुए कहा, यात्रा शुरू करने की प्रेरणा हमें मुख्य धारा के मीडिया से मिली है। उन्होंने कहा, मीडिया मोदी को दिखा रही है। हमें लोगों से प्रत्यक्ष संवाद करने की प्रेरणा इन्हीं से प्राप्त हुई है।
उन्होंने कहा, मीडिया में जनता के मुद्दों को स्थान नहीं मिल रहा है। लोग एक पक्ष को दिखा रहे हैं। यह विपक्ष के लिए समस्या बन रहा है। मीडिया में रोजगार, महंगाई, अग्निवीर और युवाओं के भविष्य को लेकर बात नहीं होती। हमें लोगों की समस्याओं को समझने के लिए यह यात्रा शुरू करनी पड़ी।
हम महंगाई का मुद्दा उठाते हैं। मीडिया इससे भागती है। क्योंकि मीडिया अब जनता की बात पर ध्यान नहीं देती। वह समाज मे हिंसा और डर फैला रही है। वह केवल प्रधानमंत्री और क्रिकेटर, बॉलीवुड स्टार को दिखाने में व्यस्त हैं। उनके इस रवैया से प्रेरित होकर मैंने यह यात्रा प्रारंभ की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *