अनुपम खेर ने लिखा मैं द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति घोषित करता हूं छिड़ गया विवाद

डेस्क। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हो चुका है इसके साथ ही सियासी खींचतान और बयानबाजी की राजनीति चरम पर पहुँच चुकी है। 21 जुलाई को परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहीं 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह होगा। हालांकि इसी बीच अब अभिनेता अनुपम खेर ने एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर ट्वीट भी किया है और उन्हें राष्ट्रपति भी घोषित कर दिया है।

अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा कि ‘पिछले कुछ दिनों से एक वाक्य मेरे मन में बार-बार गूंज रहा है! आज सोचा की लिख ही दूं! “मैं भारत का नागरिक विनम्रता पूर्वक द्रौपदी मुर्मू जी को भारत का राष्ट्रपति घोषित करता हूँ” जय हिंद!’ अनुपम खेर के इस ट्वीट पर अब लोग अपनी राय लिख रहे हैं। कुछ लोगों ने तो उनके इस ट्वीट के लिए उनको लताड़ा भी है।

एक यूजर ने लिखा कि ‘महोदय राष्ट्रपति का चुनाव होता है कोई आप जिल्ले इलाही नहीं हैं जो किसी को ऐसे ही राष्ट्रपति घोषित कर दें। या तो आप अनपढ़ हैं या लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखते?’ 

 

एक यूजर ने व्यंग करते हुए लिखा कि ‘एक दिन पहले ये घोषणा कर देते तो कम से कम चुनाव ही ना कराना पड़ता और हमारे पैसे भी बच जाते।’ 

पुष्पेन्द्र सिंह चौहान नाम के एक यूजर ने लिखा कि ‘तुम कौन होते हो राष्ट्रपति घोषित करने वाले?’ 

एक यूजर ने यहां तक लिख दिया कि ‘अंकल, आपको यह पहले ही बता देना चाहिए था, जरूरी नहीं कि चुनाव ही हो। इससे 5000 (सांसदों और विधायकों) का समय और पैसा सब बच जाता। अगली बार कृपया इस तरह के विचारों को थोड़ा पहले से हमारे साथ साझा करें।’

मीडिया रिपोर्ट्स में भी एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना तय माना जा रहा है। विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया था लेकिन द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने के लिए कई विपक्षी दलों ने यशवंत सिन्हा से बाय बोल दिया। इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी एक रिपोर्ट में द्रौपदी मुर्मू को 60 फीसदी से अधिक वोटों से राष्ट्रपति बनने का दावा भी पेश किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *