Lok Sabha Election 2024: BJP SC/ST, OBC के आरक्षण के समर्थन में

Lok Sabha Election 2024: देश में चुनावी शंखनाद हो चुका है। नेताओं के मध्य शाब्दिक कटाक्ष का युद्ध छिड़ा हुआ है। बीजेपी का दावा है जनता मोदी की गारंटी,विकास और बदलाव के पक्ष में मतदान कर रही है। वही अब गृह मंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दावा किया है की दो चरण के चुनाव में भाजपा 100 सीटों पर जीत दर्ज कर रही है।

क्या बोले अमित शाह:

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- दो चरण के चुनाव में बीजेपी के नतीजे साफ़ हैं। हम बड़ी बढ़त के साथ जीत दर्ज कर रहे हैं। दो चरण में बीजेपी 100 सीट पर जीत दर्ज कर रही है। असम, बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड आदि राज्यों में जनता हमारे पक्ष में खड़ी है। जिस तरह से जनता भाजपा पर विश्वास जता रही है उससे स्पष्ट है 400 पार का लक्ष्य साधना हमारे लिए आसान है। हम बड़ी सफलता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। देश के नागरिकों को मोदी की गारंटी पर अटूट विश्वास है।

कांग्रेस फैला रही झूठ:

गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा- जनता का विश्वास बीजेपी है। जनता विकास को चुन रही है। बीजेपी 400 पार का लक्ष्य पार कर रही है। कांग्रेस से स्वयं की हार सही नहीं जा रही। उनकी स्थिति बेहद खराब है जनता ने उनको नकार दिया है। अब वह जनता को भ्रमित कर रहे हैं। उनका कहना है BJP 400 पार करने के बाद संविधान बदल देगी और आरक्षण को समाप्त कर देगी। हालांकि उनके यह सभी दावे निराधर। हैं BJP SC/ST, OBC के आरक्षण की समर्थक है और हमेशा इसके संरक्षक के रूप में अपनी भूमिका निभाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *