मालदीव को टक्कर देगा लक्षद्वीप, लाखों में नहीं अब हजारों में होगी यात्रा

मालदीव सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। बड़े-बड़े सेलीब्रिटी मालदीप को बायकॉट कर रहे हैं। वही भारत के लोगों को लक्षद्वीप घूमने जाने के लिए प्रोस्त्साहित करते दिख रहे हैं। बीते दिन पीएम मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा किया और मालदीव घूमने वाले पर्यटकों का ध्यान लक्षद्वीप की तरफ आकर्षित कर दिया। लक्षद्वीप घूमने जाने के लिए आपको बहुत बजट बनाने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि यहां आप मालदीव के बजट में जा सकते हैं और लक्षद्वीप के साथ अंडमान की भी यात्रा कर सकते हैं।

जानें क्या है मालदीव का खर्चा:

मालदीव अपने सौंदर्य के लिए जाना जाता है। अगर आप मालदीव जाते हैं तो आपका 2 से 5 लाख रुपए का खर्च लगता है। कई बार अगर आप लग्जरी सुविधाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो यह खर्चा 7 लाख तक पहुंच जाता है। क्योंकि मालदीव में भारत से पर्यटक सबसे अधिक जाते हैं। जिसके चलते वहां का खर्चा अधिक है। लेकिन आज हम आपको मालदीव से बेहतर विकल्प के विषय में बताने जा रहे हैं। जिसके विषय में चर्चा पीएम के दौरे के बाद शुरू हुई और सोशल मीडिया पर बायकॉट मालदीव ट्रेंड करने लगा।

लक्षद्वीप द्वीप देगा मालदीव को टक्कर:

मालदीव अपने समुद्री नजारे के लिए विख्यात है। वही लक्षद्वीप द्वीप मालदीव को कांटे की टक्कर दे रहा है। मालदीव की यात्रा जहां लाखों के खर्च में पूरी होती है। वहीं लक्षद्वीप का 4 दिन और 3 रातों का बजट 20 हजार है। यानी आप अपने पॉकेट फ्रेंडली बजट में लक्षद्वीप के नजारों का अनुभव कर सकते हैं। लक्षद्वीप के निकट अंडमान स्थित है आप अपने हल्के बजट में इस जगह का अनुभव ले सकते हैं और सुकून महसूस कर सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *