Blog

  • Most Wanted Kissu Tiwari Arrested : मोस्ट वांटेड दुर्दांत अपराधी भेष बदलकर रामलला के दर्शन करने पहुंचा अयोध्या, पुलिस ने किया अरेस्ट

    Most Wanted Kissu Tiwari Arrested : मोस्ट वांटेड दुर्दांत अपराधी भेष बदलकर रामलला के दर्शन करने पहुंचा अयोध्या, पुलिस ने किया अरेस्ट

    Most Wanted Kissu Tiwari Arrested : कटनी, एम पी का Most wanted criminal किस्सू तिवारी कई वर्षों से फरार चल रहा था। उस पर 55 हजार रुपए का इनाम घोषित था। कटनी पुलिस और जबलपुर पुलिस अलग-अलग इनाम का ऐलान किया गया था। कुल मिलाकर इस पर 55 हजार रुपए का इनाम घोषित था। बदमाश किशोर उर्फ किस्सू तिवारी का अपराधिक रिकार्ड दशकों पुराना है। किस्सू ने सबसे पहला अपराध वर्ष 1979 में किया था। अपराधी पहले 1992 में फरार हुआ था जिसे 2015 में गिरफ्तार किया गया। कुछ वक्त जेल में रहने के पश्चात यह पुनः फरार हो गया था।

    पुलिस का मुखबिर की खबर मिलने पर उत्तर प्रदेश अयोध्या से किस्सू तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने प्रेस वार्ता कर खुलासा किया है। किस्सू तिवारी पर कटनी समेत जबलपुर पुलिस ने 55 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस लंबे वक्त से अपराधी की तलाश कर रही थी किन्तु वह पुलिस को चकमा दे रहा था। किस्सू अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचा था।

    किस्सू एक दुर्दांत अपराधी रहा है तथा इसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। अलग-अलग जगहों पर आरोपी ने फरारी काटी है। फरारी के चलते किस्सू जयपुर, हरिद्वार, हिमाचल, उत्तराखंड राज्य में कई स्थानों पर रहा है। इसको लंबे वक्त फरारी काटने का अनुभव है। साधु महात्मा जैसा अपना ड्रेसअप कर रखा था तथा बहुत ही शातिर किस्म का अपराधी है।

    कटनी जबलपुर एवं इंदौर में किस्सू तिवारी के खिलाफ मामले दर्ज हैं। कटनी में कोतवाली थाना अंतर्गत हत्या के एक मामले में स्थाई वारंट कोर्ट ने जारी किया है। जबलपुर कोतवाली में भी 302 के मामले में यह वांछित अपराधी है तथा वारंट जारी है। इसकी सुनवाई उच्च न्यायालय में चल रही है।

  • Bigg Boss OTT 3: Big update regarding Bigg Boss OTT Season 3, know when and where you will be able to watch the reality show

    Bigg Boss OTT 3: Big update regarding Bigg Boss OTT Season 3, know when and where you will be able to watch the reality show

    Bigg Boss OTT 3: The big small screen reality show ‘Bigg Boss Season 18’ will start this year. But before that you will have to watch the third season of ‘Bigg Boss OTT’. If you are a fan of Bigg Boss then this can be a big news for you. There is news on Instagram about ‘Bigg Boss OTT 3’ and it has been told when this show will start this year and where you will be able to watch it.
    The winner of ‘Bigg Boss OTT 2’ was Elvish Yadav and since then its third season was being awaited. Now the update regarding ‘Bigg Boss Season 3’ has been shared from Jio’s Instagram handle. Fans are very happy with this news.
    When and where to watch ‘Bigg Boss OTT 3’?
    A promo has been shared on the official Instagram of Jio Cinema. The caption of which read, ‘You will forget everything after watching the new season of Bigg Boss OTT. Bigg Boss OTT 3 will come soon in June only on Jio Cinema Premium.
    In this video you can see that some glimpses of Bigg Boss’s journey so far have been shown. Vin Elvish Yadav of ‘Bigg Boss OTT 2’ was also shown. Now you should get ready because the date of ‘Bigg Boss OTT 3’ can come any date in June.
    You will not be able to watch ‘Bigg Boss’ for free
    Till now, every season of Bigg Boss was telecast on Colors channel. Whereas ‘Bigg Boss’ was shown for free on the OTT platform Jio Cinema. Both the seasons of ‘Bigg Boss OTT’ were also shown for free on Jio Cinema but now this will not happen. Now to watch ‘Bigg Boss OTT Season 3’ you will have to spend Rs 29. One month subscription on Jio Cinema is Rs 29, after which you can watch Jio Cinema Premium shows throughout the month.
  • 70 years old married : 70 साल की उम्र में 20 साल छोटी महिला से किया विवाह, सुहागरात के बाद दुल्हन ने किया ऐसा कांड

    70 years old married : 70 साल की उम्र में 20 साल छोटी महिला से किया विवाह, सुहागरात के बाद दुल्हन ने किया ऐसा कांड

    70 years old married : यूपी में एक  70 साल की उम्र में शादी करके सभी को चैंका दिया। सबसे हैरानी वाली बात है कि वह 70 साल के बुजुर्ग ने अपने से 20 साल छोटी महिला के साथ शादी की. अखिरकार बुजुर्ग को यह विवाह बहुत महंगा पड़ गया।

    यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले का है। रहरा थाना क्षेत्र के गांव गंगवार में रहने वाले सत्तर वर्षीय सुबराती ने अपनी पत्नी की मौत के बाद एक महिला से शादी कर अपने घर ले आये।

    हालांकि सुबराती का घर हरा भरा था, उसके नाती पौते सभी थे। इसके बावजूद अचानक उसने घर परिवार के लोगों से कह दिया कि मेरे लिए दुल्हन तलाश करो, इसके बाद रिश्तेदारो ने समीप के गांव की एक 50 वर्षीय महिला से उसकी शादी करवा दी। इस महिला के तीन बच्चे थे। इसके बावजूद महिला शादी के लिए तैयार थी। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। महिला से शादी कर उसे दुल्हन के रूप में घर लेकर आ गए।

    इस दुल्हन ने शादी की सुहागरात के बाद ऐसा कांड किया कि आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे। महिला ने शादी से पहले बुजुर्ग से 5 लाख रुपए लिये। इसके बाद दोनों ने कोर्ट में जाकर शादी कर ली। शादी के बाद दुल्हन बुजुर्ग के घर आ गई और हमेशा बुजुर्ग के साथ रहने की कसमें भी खाई। लेकिन एक दिन अचानक व घर से खुदके व पहले वाली पत्नी के जेवर आदि लेकर फरार हो गई। इसके बाद बुजुर्ग ने महिला को काफी तलाश किया। लेकिन वह नहीं मिली। इस मामले में बुजुर्ग ने थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।

  • Lok Sabha Elections 2024: हम सत्ता में वापसी कर रहे, मोदी की कहानी झूठी

    Lok Sabha Elections 2024: हम सत्ता में वापसी कर रहे, मोदी की कहानी झूठी

    Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण की तरफ बढ़ रहा है। देश अभी से 4 जून को आने वाले नतीजों का इन्तजार कर रहा है। कोई मोदी को पुनः केंद्र की सत्ता पर देखने को आतुर है। तो कोई राहुल को एक मौका देने की बात कह रहा है। अब इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है की पार्टी मजबूती के साथ काम कर रही है। हम अकेले बहुमत प्राप्त कर सकते हैं।

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का कहना है इंडिया गठबंधन 300 सीट प्राप्त करेगी। जिसमें से 273 सीटें सिर्फ कांग्रेस की होंगी। वही पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए वह बोले- मोदी झठ बोलते हैं, उनके दावे खोखले है। 2041 और 2021 में उन्होंने मनमानी सीट हासिल कर लीं। लेकिन इस बार यह असंभव है, उनको न सत्ता मिलेगी और न जनता का समर्थन। उनके हाथ से दक्षिण और उत्तर दोनों निकल गए हैं।

    उन्होंने आगे कहा- केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और आन्ध्रप्रदेश में बीजेपी का पत्ता साफ़ है। वहां इनकी एक भी सीट नहीं आएगी। इनकी हार सुनिश्चित है। इनकी 400 पार की कहानी झूठीं है। हम जिन जगहों पर हारे थे वहां हमारी सीट बढ़ गई हैं। जहाँ बीजेपी हारी वहां बीजेपी शून्य हुई है।

     

  • Bangladesh MP Murder: West Bengal CID Takes Continuous Action

    Bangladesh MP Murder: West Bengal CID Takes Continuous Action

    Bangladesh MP Murder:  In a shocking development, the West Bengal CID (Criminal Investigation Department) has made significant progress in the murder investigation of Bangladeshi MP Anwarul Azim Anar. Recently, they arrested a key suspect believed to be deeply involved in the gruesome crime. This suspect, an illegal immigrant from Bangladesh, had been called to Kolkata from Mumbai specifically for this horrendous task.

    Key Suspect Arrested

    The arrested suspect has been identified as Jihad Havildar, a 24-year-old resident of Khulna, Bangladesh. CID reports indicate that Havildar was summoned to Kolkata by Akhtaruzzaman, the mastermind behind the murder. Akhtaruzzaman, an American citizen of Bangladeshi origin, orchestrated the entire operation. Havildar had relocated to Kolkata two months prior to the murder, following Akhtaruzzaman’s instructions.

    The Horrific Details of the Murder

    According to CID officials, Havildar has confessed to his involvement in the brutal murder of MP Anwarul Azim. The plan, as revealed by Havildar, was meticulously executed. He, along with four other Bangladeshi nationals, strangled the MP to death in a Kolkata flat. The gruesome nature of the crime did not stop at murder; the perpetrators then skinned the body and meticulously removed all the flesh to hinder identification.

    Disposal of the Body

    The butcher detailed how they cut the flesh into small pieces, packed them in poly bags, and dismembered the bones in a similar fashion. These small poly packs were then strategically disposed of across various locations in Kolkata, utilizing public transportation like trains and buses to scatter the remains.

    Ongoing Investigation

    The CID is now in the process of recovering the dismembered body parts. They have planned to present Havildar in court, where further details are expected to emerge. This arrest marks a crucial step in unraveling the complex web of this heinous crime.

  • Kartarpur Jang-e-Azadi Memorial scam : सम्पादक बरजिंदर सिंह हमदर्द पर एफआईआर, प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला: भाजपा

    Kartarpur Jang-e-Azadi Memorial scam : सम्पादक बरजिंदर सिंह हमदर्द पर एफआईआर, प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला: भाजपा

    Kartarpur Jang-e-Azadi Memorial scam : जालन्धर , करतारपुर में जंग-ए-आजादी स्मारक के लिए धन के फ्रॉड करने के आरोप में अजीत समाचार के प्रबंध संपादक डॉ. बरजिंदर सिंह हमदर्द के खिलाफ एफआईआर की कड़ी निंदा की गई है। बीजेपी और कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने ‘आप’ सरकार के इस कदम को प्रेस की आजादी पर हमला बताया है. विपक्ष दलों ने कहा कि पंजाब में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है।

    मीडिया रिपोर्टो के अनुसार करतारपुर में जंग-ए-आजादी स्मारक के निर्माण से संबंधित सरकारी धन में कथित फ्रॉड करने के आरोप में अजीत प्रधान संपादक बरजिंदर सिंह हमदर्द सहित 26 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस मामले में विजिलेंस ने एक निजी व्यक्ति सहित 15 अधिकारियों /कर्मचारियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। विजिलेंस का आरोप है कि स्मारक निर्माण में सरकारी धन में करोड़ों रुपये का बंदरबांट किया गया है। इससे राज्य के खजाने को काफी नुकसान पहुंचा है।

    बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि इंडी गठबंधन कहता है कि वह संविधान बचाने के लिए लोकतंत्र बचाने के लिए एक साथ आ रहे हैं क्योंकि संविधान पर हमला हो रहा है। परंतु इंडी गठबंधन के साथ ही आम आदमी पार्टी और भगवंत मान सरकार मीडिया पर कुठाराघात कर रही है। उन्होंने कहा कि मीडिया उनके सामने नतमस्तक नहीं हो रहा है तो उनका उत्पीड़न हो रहा है।

    यह प्रेस की आजादी पर हमला है: चरणजीत सिंह चन्नी

    “मैं व्यक्तिगत द्वेष के तहत बरजिंदर सिंह हमदर्द की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा दर्ज की गई एफआईआर की कड़ी निंदा करता हूं। यह प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। मैं अपना चुनाव अभियान छोड़ दूंगा और जालंधर में विरोध मार्च में शामिल होऊंगा।” आज शाम 5.30 बजे और हम डॉ. हमदर्द जी और अजीत प्रकाशन समूह का समर्थन करेंगे।”

    यह एक शर्मनाक मीडिया दमन रणनीति है: भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष अरविंद खन्ना

    भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष अरविंद खन्ना ने कहा कि एफआईआर भगवंत मान सरकार की अपमानजनक मीडिया दमन रणनीति है।” अजीत समूह के बरजिंदर सिंह हमदर्द जी के खिलाफ दायर एक आपराधिक मामले के बारे में जानकर चकित हूं। यह @भगवंत मानजी की सरकार की एक अपमानजनक मीडिया दमन रणनीति है। मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। @भाजपा4पंजाब हमदर्द साहब के साथ खड़ा है!”

    उसूलों पर आंच आए तो टकराना जरूरी है: परमबंस सिंह रोमाना

    “जबकि अधिकांश लोग इस अत्याचारी सरकार के दबाव के आगे झुक गए, एस. बरजिंदर सिंह हमदर्द ने आप सरकार की धमकियों और दबावों के आगे झुकने से इनकार कर दिया और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सच्चाई के अधिकार के लिए खड़े होने का विकल्प चुना। मैं एक के पंजीकरण की कड़ी निंदा करता हूं। शिरोमणि अकाली दल नेता परमबंस सिंह रोमाना ने कहा, हमदर्द साहब के खिलाफ मामला। हम सच्चाई के लिए और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए उनकी लड़ाई में मजबूती से उनके साथ खड़े हैं।

    यह प्रेस की आजादी पर सीधा हमला है: सुखपाल खैरा

    “मुझे अभी पता चला है कि @भगवंत मान ने व्यक्तिगत प्रतिशोध लेते हुए अजीत समाचार पत्र समूह के प्रमुख बरजिंदर सिंह हमदर्द के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज किया है क्योंकि उन्होंने @AamAadmiPartygovt की लाइन पर चलने से इनकार कर दिया है। यह @द्वारा प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। भगवंतमानसरकार। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने कहा, मैं पंजाब-खैरा @INCPunjab@INCIndia में मीडिया की आवाज को दबाने के लिए @ArvindKejriwal& Co की इस नृशंस और प्रतिशोधी कार्रवाई की कड़ी निंदा करता हूं।

  • Haryana Mass Suicide : कर्ज में डूबे घी काराबोरी के परिवार के 6 लोगों ने काट लीं हाथ की नसें

    Haryana Mass Suicide : कर्ज में डूबे घी काराबोरी के परिवार के 6 लोगों ने काट लीं हाथ की नसें

    Haryana Mass Suicide : फरीदाबाद। कर्ज में डूबे एक व्यापारी के पूरे परिवार ने हाथ की नस काट कर खुदकुशी करने की कोशिश की है। पुलिस के अनुसार पूरे परिवार पर 40 करोड़ रुपये का कर्जा है और वसूली वालों से बहुत परेशान हो गया है। इसी वजह से सभी ने हाथ की नस काटी है। खुदकुशी की कोशिश करने वालों में एक वृद्ध की मौत हो गई है जबकि बाकियों का हॉस्पिटल के अंदर गंभीर हालत में इलाज जारी है।

    जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार फरीदाबाद के सेक्टर-37 स्थित एक मकान में लहूलुहान हालत में में शुक्रवार को मिला. पीड़ित परिवार देसी घी का कारोबार करता जो दिल्ली का रहने वाला है। पीड़ित परिवार सूदखोरों से परेशान था. जिससे उनकी तरफ से ऐसा कदम उठाया गया. वहीं सूदखोरों से पेशान होकर पीड़ित परिवार द्वारा उठाये गए इस कदम के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

    जानकारी के अनुसार कारोबारी का परिवार लोन ले रहा था. जिसे भर नहीं पाने पर लोन रिकवरी वाले अक्सर परेशान करते थे. परेशान होकर यह परिवार अपने हाथों की नाश को काट ली. इसकी सूचना किसी तरह से आस-पास के पड़ोसियों को मिली. जिसके बाद इसक सूचना पुलिस को देने के बाद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां पर परिवार के 6 लोगों में एक को डॉक्टरोंने मृत घोषित कर दिया।

  • Mobile Ban In Ayodhya :  Ayodhya Ram Mandir में अब नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल फ़ोन,  मंदिर ट्रस्ट ने लगाया प्रतिबंध

    Mobile Ban In Ayodhya : Ayodhya Ram Mandir में अब नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल फ़ोन, मंदिर ट्रस्ट ने लगाया प्रतिबंध

    Mobile Ban In Ayodhya : अयोध्या में  राम जन्मभूमि परिसर में तैयार हो रहे सात अन्य मंदिरों सहित योजनाओं को लेकर हो रही मंदिर निर्माण समिति की बैठक हुई. राम जन्मभूमि परिसर में चल रही मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में अयोध्या के राम मंदिर में अब श्रद्धालु और रामभक्त मोबाइल फ़ोन नहीं ले जा सकेंगे, राम मंदिर ट्रस्ट और जिला प्रशासन ने मोबाइल फ़ोन लेकर जाने पर बैन लगा दिया है.

    मंदिर के ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया की  मंदिर ट्रस्ट की बैठक में राम मंदिर की सुरक्षा और व्यवस्था पर कई अहम फैसले लिए गए. प्रशासन के साथ ट्रस्ट की बैठक में सुरक्षा ,यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के सुझाव पर ट्रस्ट ने मिलकर यह निर्णय लिया है.

    राम मंदिर परिसर में अब पूर्ण रूप से मोबाइल पर प्रतिबंध लगाया गया है. आम जनता के मोबाइल ले जाने पर पहले से प्रतिबंध लागू था. अब वीआईपी और वीवीआईपी के मोबाइल पर भी प्रतिबंध लगाया गया है. आईजी और कमिश्नर के साथ राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी की बैठक में सर्वसम्मत से ये निर्णय लिया गया है.

     

     

     

     

  • 7 newborn babies died : बच्चों के अस्पताल में भीषण आग लगने से 7 नवजात शिशुओं की  दर्दनाक मौत 

    7 newborn babies died : बच्चों के अस्पताल में भीषण आग लगने से 7 नवजात शिशुओं की  दर्दनाक मौत 

    7 newborn babies died : पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार स्थित एक बेबी केयर सेंटर में आग लगने के बाद बचाए गए सात नवजात शिशुओं की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, ऑक्सीजन सिलेंडरों में धमाकों के साथ अचानक आग लग गई थी, और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेकर आसपास के दुकानों और बिल्डिंगो को भी अपने कब्जे में ले लिया.

    डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा हादसे की सूचना मिलने के बाद दिल्ली फायर सर्विसेज की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची और बेबी केयर सेंटर की बिल्डिंग से 12 बच्चों को बचाया. इन सबमें से 7 की मौत हो गई और पांच बच्चों को ईस्ट दिल्ली के एडवांस्ड केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

    इस हादसे के बाद बेबी केयर सेंटर का मालिक डॉक्टर नवीन खिची फरार चल रहा था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार कर लिया है.

     

     

     

  • INSPECTOR SITTING WEARING UNDERWEAR : भागवत कथा सुन रही महिलाओं के सामने अंडर वियर पहने बैठ रहे चौकी इंचार्ज, शर्म के मारे अपना मुंह फेरती रही महिलाएं !

    INSPECTOR SITTING WEARING UNDERWEAR : भागवत कथा सुन रही महिलाओं के सामने अंडर वियर पहने बैठ रहे चौकी इंचार्ज, शर्म के मारे अपना मुंह फेरती रही महिलाएं !

    INSPECTOR SITTING WEARING UNDERWEAR: उन्नाव, अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव कोलुहागाड़ा में चंद्रिका माता का पौराणिक मंदिर है। मंदिर परिसर में पुलिस चौकी भी है। मंदिर में इस समय भागवत कथा चल रही है। सुबह भगवत कथा सुनने के लिएं काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं। व्यास जी कथा सुना रहे थे।

    उसी समय चौकी इंचार्ज रामनिवास यादव केवल अंडर वियर पहनकर अपने कमरे से बाहर बरामदे में कुर्सी पर बैठ कर मोबाइल चलाने लगा। एक व्यक्ति ने टोका और लुंगी या तौलिया लपेटने को कहा लेकिन उसने अनसुनी कर दी। किसी व्यक्ति ने चैकी इंचार्ज की इस हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

    वीडियो चर्चा में आने के बाद यूपी पुलिस की जमकर निंदा हो रही है। लोग दरोगा के इस हरकत से नाराज हैं। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि दरोगा के सामने बैठी महिलाएं खुद शर्म के मारे अपना मुंह फेर रही हैं, जबकि दरोगा को बिल्कुल भी शर्म नहीं आ रही है।

    इस शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एसपी ने कार्रवाई करते हुए उसे पुलिस लाइन भेज दिया है। वहीं, सीओ बीघापुर माया रॉय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने इस पूरे मामले की जांच के लिए आदेश दिया है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।