Blog

  • Royal Enfield’s New Himalayan 452: Riding into the Future

    Royal Enfield is all set to launch its new adventure bike, the Himalayan 452, on November 7th. This bike isn’t just hitting the Indian roads; it’s also making its global debut at EICMA in Milan on the same day, capturing the attention of adventure riders worldwide.

    The launch of the Himalayan 452 has cast doubts on the future of the Himalayan 411, which has garnered much praise from adventure riders all over the world. Reports suggest that the Himalayan 411 may be phased out after the Himalayan 452’s launch.

    In 2016, the Himalayan 411 was introduced for the first time, gaining popularity for its excellent touring and off-road capabilities. It seems that with the arrival of the new Himalayan 452, the old Himalayan might be retired. However, the Himalayan 411 did have some shortcomings that affected the riding experience, but the company had introduced several updates to make it better.

    The New Royal Enfield Himalayan 452

    The new Royal Enfield Himalayan 452 will feature a 451.65cc single-cylinder liquid-cooled engine, slightly larger than the existing 411cc unit. It has the potential to generate 40 BHP at 8,000 RPM and 40 NM of peak torque at 5,500 RPM. This engine will be paired with a slip-and-assist clutch and a 6-speed gearbox.

    It may offer two ride modes:

    performance and eco. Additionally, the Himalayan 452 is built on an entirely new twin-spar frame. It boasts upside-down front forks and an adjustable monoshock at the rear (sourced from Showa). Dual-channel ABS is integrated, along with 320mm front and 270mm rear disc brakes. This bike is ready to conquer the roads and trails with its advanced features and improved powertrain.

  • Fire Crackers: इन राज्यों में नहीं जलेंगे पटाखे

    Fire Crackers: दिवाली का पर्व आने वाला है। पूरा देश 12 नवम्बर को दिवाली का पर्व मनाएगा। वही वायु प्रदूषण ने सभी राज्यों में हाहाकार मचा रखा है। सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली पर पटाखे जलाने के संदर्भ में निर्देश जारी किये हैं। कई राज्यों में पटाखे बैन किये गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक़ देश में ध्वनि प्रदूषण और वायु प्रदूषण रोकने के लिए राज्यों को सख्ती बरतने की जरुरत है। वही आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे की किस राज्य में पटाखे जलाए जाएंगे और किस राज्य में पटाखे जलाने पर प्रतिबंध लगा है। 

    जानें किन राज्यों में पटाखे प्रतिबंधित:

    दिल्ली:

    दिल्ली भीषण वायु प्रदूषण की मार झेल रहा है। दिल्ली में अभी लोगों को स्वांस लेना मुश्किल है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल ने कहा है दिल्ली में पटाखे प्रतिबंधित रहेंगे। दिल्ली-एनसीआर के पुलिस अधिकारियों को पटाखों के लिए लाइसेंस जारी नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। 

    पंजाब :

    पंजाब सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के लिए दिवाली, गुरुपर्व, क्रिसमस और नए साल पर केवल ‘ग्रीन’ क्रैकर्स की बिक्री की अनुमति दी है। हालांकि इसके लिए कई नियम हैं। पंजाब में रात 8 से 10 बजे तक ही पटाखे फोड़ने की अनुमति दी है। वही दिवाली पर रात 11:55 बजे से रात 12:30 बजे तक फोड़ने की अनुमति है। 

    बिहार :

    बिहार में मुजफ्फरपुर और हाजीपुर में सभी प्रकार के पटाखों की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लेकिन हरित पटाखों के लिए छूट दी गई है। लोग हरित पटाखे जला सकते हैं। हरित पटाखों का उपयोग केवल रात 8 बजे से 10 बजे तक किया जा सकता है। 

    महाराष्ट्र:

    दिवाली पर पटाखे केवल शाम 7 बजे से रात 10 बजे के बीच ही फोड़े जा सकते हैं। कोर्ट के मुताबिक वह पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध नहीं लगाएगी। 

    कर्नाटक:

    कर्नाटक में पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगा है। प्रतिबंध केवल रात 8 बजे से 10 बजे के बीच लागू होगा। 

    यूपी:

    यूपी समेत अन्य सभी राज्यों में सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों के उपयोग के निर्देश जारी किये हैं। पॉल्यूशन फैलाने वाले पटाखे पूरे देश में प्रतिबंधित हैं। 

  • Narak Chaturdashi 2023: क्यों मनाई जाती है नरक चतुर्दशी, जानें मुहूर्त

    Narak Chaturdashi 2023: कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। नरक चतुर्दशी के दिन यमराज, माता काली या भगवान कृष्ण की पूजा आराधना की जाती है। मान्यता है नरक चतुर्दशी के दिन सुबह स्नान करने सभी को भगवान सूर्य को अर्ध्य देना चाहिए और भगवान कृष्ण की आराधना करनी चाहिए।

    ऐसा करने से घर में सुख शांति बनी रहती है और जीवन सकारात्मक मार्ग पर चलता रहता है। इसके साथ ही शाम को नरक चतुर्दशी के दिन भैंसें के गोबर का दिया बनाकर काले कपड़े की बाती के साथ जलाने की मान्यता है। यह दिया भगवान यमराज को समर्पित होता है। ऐसा करने से व्यक्ति के रोग दोष दूर होंगे। घर में सुख समृद्धि आएगी और अकाल मृत्यु का संकट खत्म हो जाएगा। 

    क्यों मनाई जाती है नरक चतुर्दशी:

    धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक श्रीकृष्ण ने कार्तिक माह को कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन नरकासुर का वध किया था और ऋषि मुनियों का कल्याण किया था। इसके अलावा नरक चतुर्दशी के दिन यमराज की पूजा करने से अकाल मृत्यु का काल खत्म होता है और व्यक्ति का जीवन सुखमय व्यतीत होता है। 

    नरक चतुर्दशी की पूजा विधि:

    नरक चतुर्दशी के दिन व्यक्ति को साफ़-सुथरे कपड़े पहनने चाहिए और घर में साफ़ सफाई करनी चाहिए। इसके बाद सुबह भगवान कृष्ण, माता काली और यमराज की पूजा करनी चाहिए। सभी को धुप,दीप कुमकुम अर्पित करना चाहिए। शाम को घर में भैंसे को गोबर का बना दिया जलाना चाहिए। 

    अभ्यंग स्नान मुहूर्त:

    अभ्यंग स्नान का समय 12 नवंबर 2023 को सुबह 05 बजकर 28 मिनट से 06 बजकर 41 मिनट तक है।

    नरक चतुर्दशी समय:

    नरक चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 11 नवंबर 2023 को दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से हो रही है। इस तिथि का समापन अगले दिन 12 नवंबर 2023 को दोपहर 02 बजकर 44 मिनट पर होगा।

  • राजस्थान में राहुल का जलवा, कांग्रेस की सत्ता वापसी

    राजस्थान में राहुल का जलवा, कांग्रेस की सत्ता वापसी

    [ad_1]

    Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में चुनावी दौर चल रहा है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही सत्ता में आने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। बीजेपी का दावा है जनता कांग्रेस के कारनामों से परेशान हो चुकी है। राजस्थान की जनता से सत्ता परिवर्तन का विचार बना लिया है। वही कांग्रेस का दावा है गहलोत के काम से जनता संतुष्ट है हम सत्ता में वापसी करेंगे। वही अब कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए नया दांव चलने जा रही है। 

    सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के बड़े नेताओं का राजस्थान में तांता बंधने वाला है। राहुल,प्रियंका और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई बड़े नेताओं की लगभग 20 सभाएं राजस्थान में होंगी। मिली जानकारी के मुताबिक 16 नवंबर को राहुल गांधी राजधानी जयपुर में रोड शो करेंगे। राहुल का राजस्थान का कार्यक्रम अभी लगभग 4 दिन का तय हुआ है इसे जरूरत के हिसाब से बढ़ाया भी जा सकता है। 

    प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे 2-2 दिन प्रचार करने राजस्थान आएंगे। बता दें इससे पहले मल्लिकार्जुन खरगे ने जोधपुर में सभा को संबोधित किया था और उससे कुछ समय पहले प्रियंका गांधी दौसा और झुंझुनूं में सभाएं कर चुकी हैं। राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा के समय राजस्थान को 16 दिन का समय दिया था। राजनीति के जानकारों का कहना है अगर राहुल गांधी अपनी जमीनी रणनीति से राजस्थान की जनता को सम्बोधित करेंगे तो कांग्रेस का पलड़ा पुनः भारी हो सकता है और मोदी मैजिक की धमक फीकी लग सकती है। 

    अभी तक कांग्रेस एमपी, छत्तीसगढ़, तेलंगाना के चुनावी प्रचार में जुटी थी। हालांकि अब कांग्रेस का ध्यान राजस्थान पर है। कांग्रेस एकजुटता के साथ राजस्थान में जनता को लुभाने का जाल फेंकेगी और सत्ता में वापसी के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। 

    [ad_2]

  • एलियन ने किया अपहरण, मुझे कुछ याद नहीं, महिला की आपबीती

    एलियंस क्या वास्तव में होते हैं। क्या वह आसमान से उतर का धरती पर आते हैं। क्या एलियंस के पास कोई अलौकिक शक्ति होती है। क्या वह मनुष्य से नफरत करते हैं। क्या वह धरती पर मनुष्य के साथ एक्सपेरिमेंट करने आते हैं। ऐसी पता नहीं कितनी बातें आपने एलियंस के विषय में सुनी होंगी।

    वास्तव में एलियंस का सच क्या है इसकी अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। कई वैज्ञानिकों ने एलियंस के अस्तित्व को भ्रामक बताया है तो कई रिसर्च सेंटर आज भी एलियंस पर खोज करने में लगे हुए हैं। वही आज हम आपको एक ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे और आप कहेंगे यदि एलियंस होते नहीं है तो फिर ये काम हुआ कैसे –

    क्या है मामला-

    विज्ञान के कई जानकारों ने एलियंस के अस्तित्व को भ्रामक को मनगढ़त कहानी बताया है लेकिन ग्लेन बलाइदे नाम की महिला ने एलियंस को लेकर बड़ा दावा किया है। महिला के मुताबिक एलियंस होते हैं। आज से 30 वर्ष पूर्व उसे दूसरे ग्रह के कुछ लोगों ने किडनैप कर लिया था। वह लोग एलियंस ही थे। उनको लेकर जो दावे किये जाते हैं कि वह नहीं होते हैं यह झूठ है क्योंकि मैंने देखा है कि एलियंस होते हैं। 

    महिला ने आगे कहा- जब मैं कैद से आजाद हुई तो मुझे कुछ भी याद नहीं था। मैं 18 वर्ष की थी एलियंस मुझे उठाकर ले गए। जब मुझे उसने किडनैप किया तो मैं अपने दोस्तों के साथ बाहर घूम रही थी। जिस जगह वह लोग मुझे ले गए वह जगह लाल रंग की थी। बाहर से एक रोशनी आती हुई दिखाई देती है जिसके पीछे मैं भागती थी। उसके अलावा मुझे अन्य कोई बात याद नहीं है। 

  • दिल्ली में आया भूकंप

    दिल्ली-NCR भूकंप के झटकों से हिला। 

  • कोर्ट में मौत केस की सुनवाई के दौरान बोल पड़ा मृतक

    सुप्रीम कोर्ट में एक मृतक केस की सुनवाई चल रही थी कि अचानक से मृतक ने कहा मैं जिन्दा हूँ और बवाल मच गया। मामला पीलीभीत का है जहां एक विशेष अनुमति याचिका पर सुनवाई हो रही थी। तभी 11 साल का लड़का कोर्ट के सम्मुख पेश हुआ। लड़के ने दलील दी की जो सुनवाई हो रही है वह उसके मृत होने की हो रही है। यह केस झूठा है मैं जिन्दा हूँ यहाँ जो मामला चल रहा है वह मेरी ही मृत्यु का है। लड़के की बात सुनकर अदालत में हंगामा मच गया। 

    क्या है मामला:

    लड़का 2013 से अपने मामा के घर रहता था। उसका पिता उसकी माँ के साथ हिंसक व्यवहार करता था। उसकी माँ ने पिता का घर छोड़ दिया और लड़का अपने मामा लोगों के साथ ख़ुशी से रहने लगा। लड़के ने कहा- पिता ने उसकी मृत्यु का झूठा केस बनवाया क्योंकि वह उसके मामा और नाना को फ़साना चाहते थे। मामा और नाना को बचाने के लिए आज लड़के को कोर्ट में पेश होना पड़ा। 

    लड़के के बयाना के बाद अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार, पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधिकारी भी नोटिस जारी किया। मामले की अगली सुनवाई जनवरी 2024 में होगी। लड़के की माँ की मौत पिता की हिंसा से हो चुकी है। मायके पक्ष नेअपने दामाद के खिलाफ आईपीसी की धारा 304-बी (दहेज हत्या) के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। 

    दामाद ने अपने ससुर और उनके चार बेटों पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने उनके पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 504 (जानबूझकर अपमान) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया। 

     

  • PM Ayushman Bharat Yojana:- आयुष्मान कार्ड बनवाने से यह काम होंगे मुफ्त

    PM Ayushman Bharat Yojana:- आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को उम्दा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करवाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने आयुष्मान भारत योजना (PM Ayushman Bharat Yojana) का शुभारम्भ किया था। आयुष्मान भारत योजना (PM Ayushman Bharat Yojana) के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सरकार की तरफ से 5 लाख तक का कवर बीमा मिलता है।

    अगर अकास्मिक रूप से आयुष्मान भारत योजना (PM Ayushman Bharat Yojana) कार्ड धारक को कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या होती है तो आयुष्मान भारत योजना (PM Ayushman Bharat Yojana) से जुड़े अस्पतालों में व्यक्ति को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा मुहैया करवाई जाती है। आयुष्मान भारत योजना (PM Ayushman Bharat Yojana) का शुभारम्भ 23 September 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। 

    केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना (PM Ayushman Bharat Yojana) का लाभ उन लोगों को मिल रहा है जिनकी वार्षिक आय 1,80,000 से 3,00,000 तक है। आयुष्मान भारत योजना (PM Ayushman Bharat Yojana) आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए बड़ी सहायक साबित हुई है और आयुष्मान भारत योजना (PM Ayushman Bharat Yojana) के कार्ड के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। वही आज हम इस लेख में आपको बताने जा रहे हैं कि आयुष्मान भारत योजना (PM Ayushman Bharat Yojana) से एक व्यक्ति को क्या-क्या लाभ होगा –

    जानें आयुष्मान भारत योजना (PM Ayushman Bharat Yojana) से क्या मिलेगा लाभ:

    आयुष्मान भारत योजना (PM Ayushman Bharat Yojana) कार्ड धारक 5 लाख तक मुफ्त बेहतर इलाज करवा सकते हैं। 

    आयुष्मान भारत योजना (PM Ayushman Bharat Yojana) में जिन अस्पातलों की सूची शामिल है उन अस्पतालों में व्यक्ति को मुफ्त इलाज मिलेगा और इलाज का सम्पूर्ण पैसा सरकार देगी। 

    आयुष्मान भारत योजना (PM Ayushman Bharat Yojana) का लाभ उन लोगों को मिलेगा जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिनकी वार्षिक आय 1,80,000 से 3,00,000 तक हो होगी। 

    आयुष्मान भारत योजना (PM Ayushman Bharat Yojana) कार्ड धारक अपना कार्ड दिखाकर अस्पताल में ओपीडी की सुविधा भी ले सकते हैं। 

  • 24.60 दियों से जगमगाएगी अयोध्या

    अयोध्या में आज 24.60 दियों के साथ दीपोत्सव होगा। पूरी अयोध्या सज चुकी है। हर तरफ लाइट खूबसूरत सजावट दिख रही है। रामकथा आधारित 15 तोरणद्वार बनाए गए हैं जो आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। अयोध्या का नजारा ऐसा है मानों स्वर्ग लोक जमीन पर उतर आया हो। योगी के नेतृत्व में आज अयोध्या की काया बदली-बदली लग रही है। आज दीपोत्सव के दिन अयोध्या में रिकॉर्ड बनेगा। 21 लाख दीप केवल राम की पैड़ी पर जलाने की तैयारी है। इसके आलावा रिकॉर्ड बनाने के लिए 3 लाख 60 हजार अन्य जगहों पर जलाए जाएंगे। दूर -दूर से लोग अयोध्या में आयोजित हो रहे दीपोत्सव को देखने के लिए उपस्थित होंगे।

    आज क्या- क्या होगा अयोध्या में:

    आज अयोध्या में स्वर्ग के दर्शन होंगे। पूरी अयोध्या आज दीप लाइट और तरह-तरह की आकर्षक सजावट से जगमगा उठेगी। 24.60 दियों के साथ आयोध्या नया रिकॉर्ड बनाएगी। हेलीकॉप्टर से भगवान राम अयोध्या में आगमन करेंगे। सीएम योगी व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उनके स्वागत के लिए वहां उपस्थित होंगे। अयोध्या के अलौकिन नजारे को देखने के लिए राम कथा मार्ग में श्रद्धालु उपस्थित होंगे। उम्मीद है ग्रीन पार्क में 5000 हजार से अधिक अतिथि मौजूद होंगे। इसके अलावा सरयू पुल पर ग्रीन पटाखों की आतिशबाजी 20 मिनट तक होगी। इस पर करीब 80 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

    जानें विशेष बातें:

    1. 21 लाख दीये जलाने का बन सकता रिकाॅर्ड
    2. 25,000 स्वयंसेवकों ने 51 घाटों पर बिछाए 24़ 60 लाख दीये
    3. 84 कोस के 44 मंदिरों में जलेंगे 07 लाख दीये
    4. रामजन्मभूमि में जलेंगे 1़ 50 लाख दीये
    5. राम की पैड़ी पर 200 फीट लंबे स्क्रीन पर लाइड एंड साउंड शो
    6. राम की पैड़ी पर लेजर शो की रामकथा
    7. रामकथा के प्रसंगों पर 11 रथों पर भव्य झांकी
    8.  रामकथा आधारित 15 प्रवेश द्वार
    9. लाइटिंग युक्त 25 प्रवेश द्वार
    10. चार देशों की रामलीला का मंचन
    11. 25 राज्यों के 2500 लोक कलाकारों की प्रस्तुति
    12. पुराने सरयू पुल पर ग्रीन आतिशबाजी
    13. 52 देशों के राजदूत शामिल होंगे

  • Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में राहुल का जलवा, कांग्रेस की सत्ता वापसी

    Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में चुनावी दौर चल रहा है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही सत्ता में आने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। बीजेपी का दावा है जनता कांग्रेस के कारनामों से परेशान हो चुकी है। राजस्थान की जनता से सत्ता परिवर्तन का विचार बना लिया है। वही कांग्रेस का दावा है गहलोत के काम से जनता संतुष्ट है हम सत्ता में वापसी करेंगे। वही अब कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए नया दांव चलने जा रही है। 

    सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के बड़े नेताओं का राजस्थान में तांता बंधने वाला है। राहुल,प्रियंका और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई बड़े नेताओं की लगभग 20 सभाएं राजस्थान में होंगी। मिली जानकारी के मुताबिक 16 नवंबर को राहुल गांधी राजधानी जयपुर में रोड शो करेंगे। राहुल का राजस्थान का कार्यक्रम अभी लगभग 4 दिन का तय हुआ है इसे जरूरत के हिसाब से बढ़ाया भी जा सकता है। 

    प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे 2-2 दिन प्रचार करने राजस्थान आएंगे। बता दें इससे पहले मल्लिकार्जुन खरगे ने जोधपुर में सभा को संबोधित किया था और उससे कुछ समय पहले प्रियंका गांधी दौसा और झुंझुनूं में सभाएं कर चुकी हैं। राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा के समय राजस्थान को 16 दिन का समय दिया था। राजनीति के जानकारों का कहना है अगर राहुल गांधी अपनी जमीनी रणनीति से राजस्थान की जनता को सम्बोधित करेंगे तो कांग्रेस का पलड़ा पुनः भारी हो सकता है और मोदी मैजिक की धमक फीकी लग सकती है। 

    अभी तक कांग्रेस एमपी, छत्तीसगढ़, तेलंगाना के चुनावी प्रचार में जुटी थी। हालांकि अब कांग्रेस का ध्यान राजस्थान पर है। कांग्रेस एकजुटता के साथ राजस्थान में जनता को लुभाने का जाल फेंकेगी और सत्ता में वापसी के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।