Blog

  • उत्तर प्रदेश: सीएम योगी से शुक्रवार को मिल सकते हैं बिल गेट्स, यूपी को मिल सकती है सौगात

    उत्तर प्रदेश: सीएम योगी से शुक्रवार को मिल सकते हैं बिल गेट्स, यूपी को मिल सकती है सौगात

     

     

    लखनऊ। माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक और बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के चेयरमैन बिल गेट्स 17 नवंबर शुक्रवार को लखनऊ आ रहे हैं। सूत्रो का कहना है कि बिल गेट्स और उनकी टीम के सदस्य शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे। ये मुलाकात सीएम के एनेक्सी सचिवालय में होगी। मुलाकात के दौरान बिल गेट्स यूपी की स्वास्थय योजनाओं के लिए कुछ घोषणाएं भी कर सकते हैं। यूपी सरकार और बिल गेट्स के बीच साल 2012 में दोनों के बीच एक समझौता हुआ था। जिसकी अवधि इसी साल खत्म हो रही है। इसलिए अब संभव है कि दोनों को मिलकर सहयोग की अवधि को बढ़ाने के लिए एक नया समझौता करना होगा।

    bill gates meet yogi adiyanath

    बता दें कि बिल गेट्स के आने पर स्वास्थ्य, बाल पोषण, टीकाकरण जैसे क्षेत्र में बेहतर काम करने की रणनीति बनाई है। सूत्रों का कहना है कि फाउंडेशन के साथ यूपी सरकार इसमें कार्य विस्तार के लिए समझौता हो सकता है। बिल गेट्स पांच साल 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिले थे।

    वहीं इसके अलावा बिल गेट्स के फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण योजनाओं को जमीन पर उतारकर सफल बनाने के लिए तकनीकी सपोर्ट भी दिया जा रहा है। इस तकनीकी सपोर्ट को और ज्यादा बढ़ाने पर दोनों के बीच बात हो सकती है। सरकार के प्रवक्ता ने दोनों के बीच शुक्रवार को मुलाकात होने की पुष्टि की है। साथ ही बताया कि दोनों के बीच बातचीत के सरकार के अधिकारी और फाउंडेशन के अधिकारी इस मुलाकात के बारे में मीडिया को जानकारी देंगे।





  • जयललिता के घर रेड, दिनाकरन ने बताया अम्मा की आत्मा से विश्वासघात

    जयललिता के घर रेड, दिनाकरन ने बताया अम्मा की आत्मा से विश्वासघात

     

     

    आयकर विभाग ने शुक्रवार रात तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता और उनकी करीबी रहीं वी के शशिकला के रिश्तेदारों के यहां छापेमारी की. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती भी की.

    हालांकि सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग के अधिकारियों के पोएस गार्डन पहुंचने पर उन्हें घर पूरी तरह से खाली मिला.

    आयकर विभाग की छापेमारी की खबर जब शशिकला और टीटीवी दिनाकरन के गुट तक पहुंची तो उन्होंने सवाल उठाए कि आखिर जयललिता के घर को निशाना क्यों बनाया जा रहा है. छापेमारी की निंदा करते हुए अन्नाद्रमुक नेता और टीटीवी दिनाकरन के समर्थक वीपी कालियारंजन ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध और एक ही परिवार को निशाना बनाया जाना बताया.

    इसके अलावा अन्नाद्रमुक नेता और शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरन ने भी इस छापेमारी की निंदा की. उन्होंने कहा कि ये अम्मा की आत्मा के साथ विश्वासघात है.हालांकि, बाद में आयकर विभाग ने सफाई दी कि इसे केवल एक सर्च ऑपरेशन के तौर पर देखा जाना चाहिए न कि छापेमारी के तौर पर. उन्होंने कहा कि उन्हें एक गुप्त सूचना मिली थी कि जयललिता के घर से साक्ष्यों की चोरी हो सकती है.

    उन्होंने कहा कि जयललिता के घर के केवल एक कमरे में ही इंवेस्टिगेशन किया गया. ये कमरा काफी लंबे समय से पूर्व मुख्यमंत्री के निजी सचिव पीएस पूनगुंद्रन द्वारा इस्तेमाल में लाया जा रहा था. सूत्रों ने बताया कि शशिकला के कमरे से एक लैपटॉप, एक डेस्कटॉप और चार पेन ड्राइव जब्त किए गए हैं.

    गौरतलब है कि ये सर्च ऑपरेशन ऐसे समय में किया जा रहा है जब आयकर अधिकारी शशिकला और उनके रिश्तेदारों की 188 संपत्तियों पर पिछले कुछ दिनों में कई बार छापेमारी कर चुके हैं.

  • कश्मीर: सेना ने मार गिराए 6 आतंकी, एक कमांडो शहीद

    कश्मीर: सेना ने मार गिराए 6 आतंकी, एक कमांडो शहीद

     

     

    जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबल को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने बांदीपोरा मुठभेड़ में 6 आतंकियों को मार गिराया है. वहीं इस मुठभेड़ में इंडियन एयर फोर्स का गरुड़ कमांडो शहीद हो गया है. वहीं, सेना ने मुठभेड़ में मुंबई के 26/11 आतंकी हमले के मास्टर माइंड जकी उर रहमान लखवी के भांजे उसामा जंगी को भी मार गिराया है.

    इस मुठभेड़ में सेना के दो जवान भी घायल हैं, जिसमें में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस बीच घाटी के लोगों में भरोसा जगाने के लिए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर सरकार को पत्थरबाजी के मामले में गिरफ़्तार सभी नाबालिगों को जेल से रिमांड होम में भेजने की सलाह दी है.

    इससे पहले कल घाटी में हुई एक मुठभेड़ में शहीद हुए सब-इंसपेक्टर इमरान टाक को आज ऊधमपुर में श्रद्धांजलि दी गई. इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के उप-मुख्यमंत्री निर्मल सिंह, कई नेता समेत पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे. इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक आतंकी अहमद मुगीस को मार गिराया था. अल-क़ायदा का ये आतंकी पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में था. मुठभेड़ के बाद श्रीनगर में स्कूल और कॉलेज को बंद रखने की घोषणा की गई है.

    इधर, गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर सरकार को पथराव और गैर-कानूनी गतिविधियों के सिलसिले में गिरफ्तार किये गए सभी नाबालिगों को जेल से सुधार गृह भेजने को कहा है. उन्होंने उनके मामलों की समीक्षा हमदर्दी के साथ करने का निर्देश दिया है.

    सभी हितधारकों से बातचीत की शुरुआत करने के लिए केंद्र द्वारा विशेष प्रतिनिधि के रूप में दिनेश्वर शर्मा की नियुक्ति के बाद इस आशय का फैसला किया गया. इसे जम्मू-कश्मीर के लोगों तक पहुंच बनाने की पहल के तौर पर देखा जा रहा है.

    केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को कश्मीर से संबंधित कोर समूह की बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई. इस बैठक में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल भी मौजूद थे. बैठक में जम्मू-कश्मीर सरकार को नाबालिगों से जुड़े मुद्दे पर काम करने का निर्देश दिया गया.

    इस घटनाक्रम से अवगत गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि कोर समूह की बैठक के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार को पथराव और अन्य अपराधों को लेकर गिरफ्तार किये गए नाबालिगों को सुधार गृहों में भेजने और उनके मामले पर हमदर्दी के साथ विचार करने को कहा गया. अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जल्द ही नाबालिगों को सुधार गृहों में भेजने और उनके मामलों पर विचार करने की संभावना है.

    बैठक में केंद्र के विशेष प्रतिनिधि शर्मा के अलावा गृह और रक्षा मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों सहित खुफिया एजेंसियों के प्रमुखों ने भी हिस्सा लिया. शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री और अन्य को अपने पहले दौर की बातचीत की प्रगति के बारे में अवगत कराया. सतत वार्ता प्रक्रिया के क्रम में शर्मा जल्द ही राज्य का दौरा करेंगे.

  • तिब्बत में 6.9 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके

    तिब्बत में 6.9 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके

     

     

    अरुणाचल प्रदेश की सीमा के पास स्थित तिब्बत के न्यिंगची क्षेत्र में आज तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.9 मापी गई.

    चाइना भूकंप नेटवर्क्स सेंटर (सीईएनसी) के अनुसार, भूकंप सुबह छह बजकर 34 मिनट (बीजिंग के समयानुसार) पर आया.

    चीन की सरकारी समाचार समिति शिन्हुआ के मुताबिक, भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी.

    तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में उसी स्थान के आसपास सुबह 8:31 बजे (बीजिंग के समयानुसार) 5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. दूसरे भूकंप की गहराई जमीन से 6 किलोमीटर नीचे थी.

    भूकंप में फिलहाल किसी के हताहत होने और नुकसान की खबरें प्राप्त नहीं हो सकी हैं.

  • माकपा ने की निंदा बीजेपी नेता के धमकी पूर्ण भाषण की निंदा

    माकपा ने की निंदा बीजेपी नेता के धमकी पूर्ण भाषण की निंदा

     

     

    लखनऊ। बाराबंकी में नगर निकाय के चुनावी सभा में विगत भाजपा नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव द्वारा मंच से मुसलमानों के लिए खुलेआम धमकीपूर्ण भाषण के कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने निन्दा की है।

    bjp

    बता दें कि दीनानाथ सिंह यादव ने शुक्रवार को कहा कि मंच से किसी समुदाय को धमकी देना चुनाव आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन है और साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं का संविधान विरोधी चरित्र का भी द्योतक है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता का धमकीपूर्ण भाषण उस समय दिया गया जब मंच पर योगी सरकार के दो मंत्री भी मौजूद थे।

    वहीं यादव ने मुसलमानों को धमकीपूर्ण भाषण देने वाले भाजपा नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि माकपा नगरीय निकाय चुनाव आयोग, उप्र को इसकी शिकायत दर्ज करायेगी।





  • ग्रामीण इलाकों में खेल परिसरों का विकास करने के लिए एसडीएमसी

    ग्रामीण इलाकों में खेल परिसरों का विकास करने के लिए एसडीएमसी

     

     

    राजधानी के ग्रामीण क्षेत्रों में खिलाड़ियों को उभरने का अवसर देने के लिए, दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने इन क्षेत्रों में खेल परिसर विकसित करने का निर्णय लिया है।

    एक वरिष्ठ एसडीएमसी अधिकारी ने कहा कि नागरिक निकाय बैडमिंटन, टेनिस, कबड्डी और तैराकी के लिए 30 स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स का निर्माण करेगी। ग्राम सभाओं के तहत भूखंडों की पहचान हो चुकी है और काम जल्द ही शुरू होने की संभावना है।

    दक्षिण दिल्ली के मेयर कमलजीत सेहरवत ने कहा कि इन 30 कॉम्प्लेक्सों में से पहला नजफगढ़ के घमनेहेरा गांव में होगा।

    छुपी हुई प्रतिभा

    9 एकड़ में फैल जाने के लिए, इसमें एक इनडोर बैडमिंटन कोर्ट, एक टेनिस कोर्ट, टेबल टेनिस कोर्ट, एक स्विमिंग पूल, एक वॉलीबॉल कोर्ट, एक गतिविधि पार्क, एक कबड्डी ग्राउंड और एक खुले वायु व्यायाम मैदान होगा।

    कुल में, 14 इनडोर और आउटडोर खेल के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। नजफगढ़ के परिसर में 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। काम एक वर्ष के भीतर पूरा होने की संभावना है, महापौर ने कहा।

    “गांवों में बहुत अधिक अनूठी प्रतिभा है लेकिन सुविधाओं की कमी के कारण इसकी खोज नहीं हुई है। कई जगहों पर जहां ये परिसरों आएंगे, युवाओं ने खेलों के लिए नियुक्त स्थान की मांग की थी, “सुश्री सहारत ने कहा। घुमानहेरे के अलावा, जाम्फ़रपुर कलान, मिलकपुर, रावा और शिकपुर में परिसरों को भी विकसित किया जाएगा।

    एक वरिष्ठ एसडीएमसी अधिकारी ने कहा कि वे अन्य इलाकों के लिए अनुमति मांगने की प्रक्रिया में हैं और उम्मीद है कि यह काम तीन महीने के भीतर शुरू हो जाएगा।

    अधिकारी ने कहा, “सभी खेल परिसरों में प्रतिभा की मदद करने के लिए प्रशिक्षक और प्रशिक्षक होंगे।”

  • अमेरिका और ब्रिटेन ने ISIS से की थी ये ‘सीक्रेट डील’!

    अमेरिका और ब्रिटेन ने ISIS से की थी ये ‘सीक्रेट डील’!

     

     

    अमेरिका और ब्रिटेन के सशस्त्र बलों के बीच हुए एक सौदे के तहत पिछले महीने सीरिया के रक्का से इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के सैकड़ों आतंकवादियों को गोपनीय तरीके से बाहर निकाला गया था. मीडिया की एक पड़ताल में यह दावा किया गया है.

    एक डॉक्यूमेंट्री ‘‘रक्काज डर्टी सीक्रेट’’के अनुसार अमेरिकी, ब्रिटिश और कुर्द बलों ने आतंकवादियों की वास्तविक राजधानी से आईएसआईएस लड़ाकों को गोपनीय तरीके से बाहर निकाल लिया था. उसके पहले वहां अक्टूबर में हवाई हमले किए गए थे. उन लोगों को सीरिया और अन्य स्थानों पर छोड़ दिया गया था.

    आईएसआईएस में शामिल हुए ऐसे विदेशी लड़ाके, जो सीरिया और इराक से नहीं थे, वे भी बचकर निकलने वालों के काफिले में कथित तौर पर शामिल थे.

    डॉक्यूमेंट्री के मुताबिक, रक्का में बड़ी संख्या में विदेशी थे. फ्रांस से लेकर तुर्की, अजरबैजान, पाकिस्तान, यमन, सऊदी, चीन, ट्यूनीशिया, मिस्र तक के लोग इसमें शामिल थे. रिपोर्ट में बताया गया कि किस तरह बैठकों में स्थानीय अधिकारियों ने उनके ट्रकों के काफिले की 12 अक्टूबर को व्यवस्था की.बैठकों में एक पश्चिमी अधिकारी भी शामिल थे. काफिले में 250 लड़ाके, उनके परिवारों के 3500 सदस्य, हथियार थे. इसका मकसद हमलावर बलों की जान को बचाना और रक्का को लेकर चार महीने की लड़ाई को खत्म करना था.

    बता दें कि रक्का आतंकवादी नेटवर्क का एक खास केंद्र रहा है. कुर्द नीत सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज ने पहले ही रक्का को मीडिया से मुक्त करा लिया था, ताकि आईएसआईएस के बचने का टेलीविजन पर प्रसारण नहीं हो सके.

    ये भी पढ़ें:  भारतीय बेटी की नकली तस्वीर लगाने पर पाक डिफेंस का ट्वीटर हैंडल सस्पेंड

    ‘चीन के इस प्रोजेक्ट के खिलाफ अकेले खड़े हैं PM मोदी’

  • जम्मू बार एसोसिएशन ने की फारूक पर देशद्रोह का केस चलाने की मांग

    जम्मू बार एसोसिएशन ने की फारूक पर देशद्रोह का केस चलाने की मांग

     

     

    जम्मू हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बी एस स्लाथिया ने सरकार से नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला की हालिया टिप्पणी के खिलाफ देशद्रोह के आरोप में मामला दर्ज कराने की मांग की है. साथ ही लोकसभा की सदस्यता से अब्दुल्ला को अयोग्य ठहराए जाने और चुनाव आयोग से उनकी पार्टी की मान्यता रद्द करने की भी मांग की.

    अब्दुल्ला के विभाजनकारी और अमर्यादित बयान पर कड़ी आपत्ति प्रकट करते हुए स्लाथिया ने रनबीर दंड संहिता की धारा 124-ए (देशद्रोह) के तहत तुरंत कार्रवाई की मांग की ताकि हर किसी को संदेश जाए कि राष्ट्रविरोधी बयान स्वीकार नहीं किए जाएंगे. अब्दुल्ला ने कहा था कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पाकिस्तान का है, और भारत के पास इसे वापस लेने की ताकत नहीं है.

    उन्होंने कहा कि यह चौंकाने वाला है कि अब्दुल्ला, जो कई बार मुख्यमंत्री रहे और कैबिनेट मंत्री के तौर पर भारत सरकार में रहे, उन्होंने भारत राष्ट्र को चुनौती देने की गुस्ताखी की, जैसा कि पाकिस्तान ने 1965, 1971 और 1999 में किया और पाकिस्तान दो हिस्सों में बंट गया.

    वहीं कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद खुलकर फारूक अब्दुल्ला के समर्थन में सामने आ गए हैं. उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला एक डॉक्टर हैं, वो मरहम लगाने का काम करते हैं. फिर उनपर ऐसा इल्ज़ाम क्यों कि वो आग लगाते हैं. उन्होंने कहा कि मरहम से कभी-कभी जलन होती है लेकिन कुछ देर में पता चलता है कि चोट ठीक हो गई है.ये भी पढ़ें- फारूक के बिगड़े बोल: POK पाक का हिस्सा, उन्होंने नहीं पहनी चूड़ियां

  • चिदंबरम ने कहा, BJP पर लग सकता है भ्रष्टाचार का ठप्पा !

    चिदंबरम ने कहा, BJP पर लग सकता है भ्रष्टाचार का ठप्पा !

     

     

    कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने चेतावनी दी कि नरेंद्र मोदी सरकार अपने कार्यकाल के अंतिम पड़ाव में है, ऐसी संभावना है कि भ्रष्टाचार के जिन आरोपों ने संप्रग – 2 को डुबोया, वैसे ही आरोप भाजपा पर भी लग सकते हैं.

    पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत संप्रग – 2 के कार्यकाल के अंतिम दौर में उस पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लग चुके थे.

    उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल की समाप्ति (वर्ष 2019 में) पर यही बदनामी भाजपा सरकार को भी झेलनी पड़ सकती है, हालांकि वह ऐसा नहीं चाहते हैं.

  • ‘बदलाव के साथ ही रिलीज हो पद्मावती’, स्मृति को राजे की चिट्ठी

    ‘बदलाव के साथ ही रिलीज हो पद्मावती’, स्मृति को राजे की चिट्ठी

     

     

    फिल्म ‘पद्मावती’ पर विवाद राजनीतिक रूप लेता जा रहा है. कांग्रेस नेता शशि थरूर, ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बाद अब राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे इस विवाद में कूद पड़ी हैं. उन्होंने फिल्म की रिलीज को लेकर स्मृति ईरानी को चिट्ठी लिखी है.

    सीएम वसुंधरा राजे ने सूचना व प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी से गुजारिश की है कि ‘पद्मावती’ फिल्म जरूरी बदलाव के साथ ही रिलीज हो. ताकि, किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस न पहुंचे. राजे ने लिखा- “इस संबंध में सेंसर बोर्ड को भी फिल्म प्रमाणित करने से पहले इसके सभी संभावित नतीजों पर विचार करना चाहिए.”

    फिल्म पर विचार के लिए बने कमेटी
    राजस्थान की सीएम ने लिखा- “प्रसिद्ध इतिहासकारों, फिल्मी हस्तियों और पीड़ित समुदाय के सदस्यों की एक कमेटी गठित की जाए, जो इस फिल्म और इसकी स्क्रिप्ट पर विस्तार से विचार करे.”

    किसी की भावनाएं न हो आहत
    वसुंधरा राजे ने लिखा- “फिल्म निर्माताओं को अपनी समझ के अनुसार फिल्म बनाने का अधिकार है, लेकिन इससे कानून व्यवस्था, नैतिकता और नागरिकों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए. अगर ऐसा होता है तो तर्क के आधार पर नियंत्रण रखने का प्रावधान भारत के संविधान में है. ऐसे में पद्मावती फिल्म की रिलीज पर पुनर्विचार किया जाए.”

    योगी सरकार ने भी जताई थी आपत्ति
    बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी मौजूदा हालात में फिल्म के रिलीज होने को राज्य की शांति व्यवस्था के लिए खतरा बताया था. यूपी के गृह विभाग ने इस बारे में केंद्रीय सूचना व प्रसारण सचिव को चिट्ठी भी लिखी थी.

    महाराजाओं पर कमेंट से निशाने पर आ गए थे थरूर
    बता दें कि फिल्म ‘पद्मावती विवाद’ के बीच राजपूतों और महाराजाओं पर कमेंट को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर को कई नेताओं ने निशाने पर लिया था. पहले थरूर को उनके ही पार्टी के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लताड़ा. फिर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शशि थरूर से भिड़ गई थीं. उन्होंने थरूर के कमेंट को लेकर ट्विटर पर तीन कांग्रेसी नेताओं से जवाब मांगा था.

    ये भी पढ़ें:  अगर आज रिलीज होतीं, तो ‘पद्मावती’ जैसा होता इन चार फिल्मों का हाल

    किसी भी कारण नहीं टलेगी ‘पद्मावती’ की रिलीज

    ‘पद्मावती’ का विरोध कोलकाता तक पहुंचा

    हॉलीवुड भी पद्मावती के सपोर्ट में, रूबी रोज ने किया ट्वीट