Blog

  • शुक्रवार को साफ हुई दिल्ली की हवा

    शुक्रवार को साफ हुई दिल्ली की हवा

     

     

    दिल्ली वासियों को शुक्रवार को सांस लेने में सहूलियत हुई क्योंकि वायु की गुणवत्ता आज लगातार चौथे दिन अच्छी रही और ‘सीवर प्लस (गंभीरतम)’ श्रेणी से बाहर रही. सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वैदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च ने अनुमान व्यक्त किया है कि नमी बढ़ने और सतह से नजदीक प्रदूषकों के जमा होने से सप्ताहांत को वायु की गुणवत्ता बिगड़ सकती है.

    वायु गुणवत्ता सूचकांक 310 बहुत ही निम्न स्थिति में था हालांकि यह आंकड़ा कल के 363 की तुलना में कम था. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के घंटे दर घंटे ग्राफ के अनुसार दिन में प्रदूषण के स्तर में कमी आयी है लेकिन साप्तहांत के दौरान स्थिति पलट सकती है.

    राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने दिल्ली-एनसीआर में निर्माण गतिविधियों पर रोक हटा ली, ट्रकों को राष्ट्रीय राजधानी में घुसने की इजाजत दी लेकिन प्रशासन से उनकी आवाजाही पर कड़ी नजर रखने को कहा.वैसे अधिकरण ने दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषणकारी औद्योगिक गतिविधियों पर रोक नहीं हटायी है.

    वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद उपराज्यपाल ने आपात कदम वापस लिएदिल्ली में हवा की गुणवत्ता में सुधार के बाद उपराज्यपाल अनिल बैजल ने पहले उठाए गए कई आपात कदमों को वापस ले लिया है, लेकिन जनरेटर सेट के इस्तेमाल और खुले में कूड़ा जलाए जाने पर रोक जारी रहेगी. बैजल ने कहा कि मेट्रो के फेरे बढ़ाने और शहर की सड़कों की मशीनी सफाई की व्यवस्था भी जारी रहेगी.

    उन्होंने आज वायु प्रदूषण के हालात की समीक्षा के लिए हुई बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन, ईपीसीए के प्रमुख भूरे लाल और दूसरे अधिकारी शामिल थे.

    शहर में हवा की गुणवत्ता सुधरने के बाद आपात कदमों को वापस ले लिया गया. प्रशासन ने कल ट्रकों के प्रवेश पर लगी रोक वापस ले ली थी और पार्किंग शुल्क की पहले की दर भी बहाल कर दी थी.

  • भारत ने पाक से कहा, सीमा पर पर शांति सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाइए

    भारत ने पाक से कहा, सीमा पर पर शांति सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाइए

     

     

    भारतीय सेना के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के समीप शांति को सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा.

    आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल ए के भट्ट ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष को बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों की शांति की चाह को लेकर बार-बार दिए जाने वाले बयानों और उनकी कार्रवाइयों में ‘अंतर’ प्रतीत होता है.

    सूत्रों के अनुसार कई उदाहरणों का उल्लेख करते हुए भट्ट ने अपने पाक समकक्ष को बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने अकारण भारी गोलीबारी की. पाकिस्तानी पक्ष के आग्रह के बाद दोनों डीजीएमओ के बीच दूरभाष पर बातचीत हुई.

    भट्ट ने नियंत्रण रेखा के समीप शांति सुनिश्चित करने के लिए अपने पाकिस्तानी समकक्ष से ‘विश्वास की मौजूदा कमी’ को सुलझाने को कहा. पाकिस्तानी सेना के डीजीएमओ ने आरोप लगाया कि भारतीय सुरक्षा बलों ने पुंछ सेक्टर में अकारण गोलीबारी की और आम लोगों को निशाने पर लिया.भट्ट ने हालांकि यह स्पष्ट किया कि भारतीय सेना पेशेवर मानदंडों का पालन करती है और किसी भी रूप में नागरिकों पर निशाना नहीं साधती है.

  • गुजरात चुनाव: सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के लिए सिरदर्द बने सहयोगी

    गुजरात चुनाव: सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के लिए सिरदर्द बने सहयोगी

     

     

    गुजरात विधानसभा चुनाव में सीटों का बंटवारा कांग्रेस के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है. कुल 182 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में कांग्रेस की सहयोगी एनसीपी ने 20 सीटों पर दावा ठोका है, तो जेडीयू के बागी विधायक और आदिवासी नेता छोटू वसावा ने भी 8 सीटें मांगी हैं.

    इस बीच पाटीदार आरक्षण समिति ने भी कांग्रेस को टिकट बंटवारे के लिए 24 घंटे की मोहलत दी है. फिलहाल मामला कांग्रेस हाई कमान के पास है.

    इधर, हार्दिक के सहयोगी केतन पटेल ने भी बगावती सुर अपना लिया है. केतन पटेल भी भाजपा से जुड़ने का ऐलान कर चुके हैं. गौरतलब है कि पाटीदार आंदोलन के वक्त केतन पटेल हार्दिक पटेल के सबसे खास लोगों में से एक थे. पाटीदार आंदोलन के चलते ही केतन पर राजद्रोह का मामला दर्ज था हालांकि बाद में वो हार्दिक के खिलाफ ही गवाही देने के लिए राजी हो गए.

    कमजोर पड़ता कांग्रेस का सियासी गठजोड़आदिवासी नेता छोटूभाई वसावा की अगुआई वाले जेडीयू के बागी धड़े के साथ सीट शेयरिंग फॉर्मूला फिलहाल अटका हुआ है. गांधीनगर से भी एक कांग्रेसी नेता के भाजपा में शामिल होने की खबरे सामने आ रही है. केतन पटेल से पहले पाटीदार आंदोलन के नेता वरुण पटेल, रेशमा पटेल और चिराग पटेल भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं.

    हार्दिक पटेल का डर
    गुजरात विधानसभा चुनावों के बीच पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने आरोप लगाया है कि भी बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उन पर हमला कर सकते हैं. हार्दिक ने कहा है कि उन्हें रैली न करने के लिए धमकियां दी जा रही हैं लेकिन वे किसी भी कीमत पर रैली करने से पीछे नहीं हटेंगे. हार्दिक पटेल ने कहा है कि वे भाजपा के खिलाफ लड़ाई बिना डर के जारी रखेंगे.

  • शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

     

     

    मैनपुरी। पुलिस ने हरियाणा ब्रांड के शराब का जखीरा एक बन्द पड़े मकान से बरामद किया है। इस जखीरे में लगभग 232 पेटी हरियाणा प्रांत की शराब बरामद की गई है। पुलिस द्वारा बरामद की गयी शराब की कीमत करीब 4 लाख रूपए की बताई जा रही है । वहीं पुलिस ने मौके से दो बोलेरो कार,एक स्कार्पियो,एक आईटेन कार और एक पिकअप को भी बरामद किया है। मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के यादव नगर का है।

    पुलिस की ओर से बताया जा रहा है कि मैनपुरी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाही की है। जिसमें उन्होंने मैनपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला यादव नगर में एक बन्द पड़े मकान में दबिश देकर करीब 4 लाख रूपए की कीमत की शराब बरामद की है, वहीं 3 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। पूरे मामले में एसपी मैनपुरी ने बताया कि मुखबिर के द्वारा पुलिस को सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मकान में अवैध शराब का काला कारोबार काफी समय से संचालित हो रहा है।

    वहां जो शराब वहाँ मौजूद है उसका प्रयोग आने वाले चुनाव में होना है इसी सूचना पर मैनपुरी पुलिस ने मकान में दबिश दी जहाँ से करीब 4 लाख रूपए की हरियाणा की अवैध शराब बरामद की है। वहीं पुलिस ने कई गाड़ियों को भी अपने कब्जे में लिया है। वहीं इसमें 5 लोग भाग जाने में सफल हुए है। ये पूरी शराब नीलू यादव की बतायी जा रही है। पुलिस ने भागे हुए सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न गम्भीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरू कर दी है ।





  • ‘बिंदी, काजल के पास जीएसटी नहीं है, सैनिटरी नैपकिन क्यों नहीं?’

    ‘बिंदी, काजल के पास जीएसटी नहीं है, सैनिटरी नैपकिन क्यों नहीं?’

     

     

    यदि बिंदी, सिंधुर और काजल को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा जाता है, तो एक आवश्यक वस्तुएं सैनिटरी नैपकिन क्यों नहीं छूट सकतीं, दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को केंद्र से पूछा।

    कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल और न्यायमूर्ति सी। हरि शंकर के खंडपीठ ने कहा कि सैनिटरी नैपकिन की आवश्यकता है और उन पर कर लगाने और अन्य मदों की श्रेणी में उन्हें आवश्यक वस्तुओं की श्रेणी में लाने के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया जा सकता है।

    जेएनयू विद्वान द्वारा मर्जी

    “आपने बिंदी, काजल और सिंदूर को छूट दी है। लेकिन आप सैनिटरी नैपकिन कर देते हैं यह एक ऐसी आवश्यकता है क्या इसके लिए कोई स्पष्टीकरण है, “पीठ ने पूछा। अदालत ने 31 सदस्यीय माल और सेवा कर (जीएसटी) परिषद में किसी भी महिला की अनुपस्थिति के बारे में भी दुःख व्यक्त किया।

    “क्या आपने यह करने से पहले महिला और बाल विकास मंत्रालय के साथ चर्चा की है या आपने आयात और निर्यात शुल्क को देखा है? यह बड़ी चिंता को ध्यान में रखते हुए किया जाना है, “उसने कहा और इस मामले को 14 दिसंबर के लिए सूचीबद्ध किया।

    अदालत ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में अफ्रीकी अध्ययन में पीएचडी विद्वान हैं, जो ज़र्मिना इस्सर खान द्वारा दायर की गई याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जो सैनिटरी नैपकिन पर 12% जीएसटी लगाने के लिए चुनौती थी। दलील ने इसे अवैध और असंवैधानिक करार दिया है।

    केंद्र सरकार के स्थायी वकील संजीव नरुला ने कहा कि यदि वे कर से सैनिटरी नैपकिन छूट देते हैं, तो उत्पाद की लागत बढ़ेगी।

    “सैनिटरी नैपकिनों पर जीएसटी की दर शून्य से कम करने के परिणामस्वरूप, सैनिटरी नैपकिन के घरेलू निर्माताओं को इनपुट टैक्स क्रेडिट के पूर्ण रूप से इनकार किया जाएगा, जबकि शून्य रेटिंग आयात यह घरेलू रूप से निर्मित सैनिटरी नैपकिन को भारी नुकसान में आयात कर देगा, जो कि शून्य रेटेड होगा, “केंद्र द्वारा दायर काउंटर एफ़ेडेविट ने कहा।

    ‘सरकार आंकड़ों के साथ खेल रहा है’

    इसके लिए, पीठ ने कहा कि ये तकनीकी और सांख्यिकीय कारण हैं और सरकार आंकड़ों के साथ खेल रही है। केंद्र के हलफनामे में कहा गया है कि सैनिटरी नैपकिन के निर्माण के लिए कच्चे माल 18 या 12% जीएसटी को आकर्षित करते हैं, यहां तक ​​कि सैनिटरी नैपकिन पर 12% जीएसटी के साथ भी, जीएसटी दर संरचना में उलटा होता है।

    यह कहा गया था कि टैक्स की दर न तो मनमानी थी, न ही संविधान में स्वीकार किए जाने वाले संवैधानिक गारंटियों का उल्लंघन, क्योंकि इस प्रक्रिया ने विभिन्न घोषणाओं के जरिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित संवैधानिक परीक्षणों के साथ मुलाकात की।

    अदालत ने पहले याचिका पर वित्त मंत्रालय और जीएसटी परिषद की प्रतिक्रियाएं मांगी थी। याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि सामान्य रूप से महिलाओं के लाभ के लिए याचिका दायर की गई है, खासकर उन लोगों के लिए जो निम्न आर्थिक स्तर की हैं।

    याचिका में सैनिटरी नैपकिन पर 12% जीएसटी लागू करने की मांग को खारिज करना और उन्हें ‘शून्य’ दर या कम दर के लिए जिम्मेदार घोषित करना था।

  • मानहानि केस में कांग्रेस प्रवक्ता को 2 साल की जेल

    भोपाल.। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की मानहानि के मामले में प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता केके मिश्रा को जिला अदालत दोषी करार दिया है. यह मामला विशेष सत्र न्यायाधीश काशीनाथ सिंह की अदालत में चल रहा था. मिश्रा को दो वर्ष की सजा और 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है. केके मिश्रा को इस मामले 50 हजार रुपए के बांड पर जमानत मिल गई है. मुख्यमंत्री की मानहानि के इस मामले में सरकार की ओर से अधिवक्ता आनंद तिवारी ने 2014 में याचिका लगाई थी. हाईकोर्ट ने इसमें छह महीने में सुनवाई पूरी करने के आदेश दिए थे. गौरतलब है कि केके मिश्रा ने सीएम शिवराज सिंह चैहान और उनकी पत्नी साधना सिंह पर व्यापमं घोटाले में शामिल होने के आरोप लगाए थे. जिसके बाद शिवराज सिंह ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला लगाया था.।

    ह आरोप लगाया था

    कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने परिवहन आरक्षक भर्ती में सीएम की पत्नी साधना सिंह की भूमिका पर सवाल उठाए थे. इसके बाद शिवराज सिंह ने कहा था, श्गोंदिया (महाराष्ट्र) से मेरी पत्नी के किसी भी रिश्तेदार को मध्य प्रदेश में परिवहन आरक्षक के लिए नहीं चुना गया. कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि गोंदिया से 17 लोगों को भर्ती किया गया है. ऐसे आधारहीन आरोप लगाने वाले कभी तथ्यों को जानने की कोशिश नहीं करते. कहा जा रहा है कि सीएम हाउस से 139 फोन करे गए. जबकि उनके द्वारा जारी की गई कॉल डिटेल में एक भी नंबर सीएम हाउस का नहीं है.

    यह भी पढ़ेे: गुजरात चुनाव: कांग्रेस का खेल खराब करेंगे वाघेला!

    बदनाम करने वालों को ऐसे ही नहीं छोड़ सकते

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट कर कहा था, श्हम बेबुनियाद आरोप लगाने वालों को ऐसे ही नहीं छोड़ सकते हैं. ये साफ तौर पर मानहानि का मामला है. किसी पर आरोप लगने के बाद मीडिया उसका पक्ष भी लेती है, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ. मैं जानता हूं कि हारने पर लोगों को तकलीफ होती है, खासकर दो-दो बार हारने पर. कुछ ही लोग हैं जो पार्टी की हार को गरिमा के साथ स्वीकार करते हैं. लेकिन, क्या इन लोगों को इतना नीचे गिर जाना चाहिए?

    क्या है मानहानि कानून?

    आईपीसी की धारा 500 और 501 लोगों के आत्मसम्मान की रक्षा करने के लिए बनाई गई है. इसमें किसी भी शख्स की ओर से बेबुनियाद बयान या लिखित तौर पर भ्रामक जानकारी फैलाने पर मानहानि केस फाइल किया जा सकता है. दोषी पाए जाने पर इसमें अधिकतम 2 साल की जेल, जुर्माना या दोनों हो सकता है.।

    यह भी पढ़ेे: कल कांग्रेस गुजरात चुनाव के लिए तय कर सकती है उम्मीदवार

  • 18 NOV HOROSCOPE : जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    18 NOV HOROSCOPE

    मेष –  विचारों में उग्रता तथा अधिकार की भावना बढेगी। रोमांसः  आज का दिन गृहस्थ एवं दांपत्य जीवन के लिए बहुत उचित है। जीवनसाथी के साथ समय बीत सकता है। करियरः आर्थिक लाभ तथा प्रवास की संभावना है। आप के कार्य की प्रशंसा भी हो सकती है।  वाहनसुख अच्छा रहेगा।

    वृषभ – आज मन में हताशा के कारण खिन्नता का अनुभव करेंगे। रोमांसः  ध्यान रखें कि कहीं आपका अहं किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचाए। राशि का स्वामी शुक्र पंचम पराक्रम भाव में राज्य मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि कारक है। करियरः सत्तारूढ़ महान व्यक्तियों की कृपा से धन लाभ कराएगा।

    मिथुन -आप तन एवं मन की अस्वस्थता का अनुभव करेंगे।  संतान संबंधी कार्यों के पीछे व्यय करना पड़ेगा। रोमांसः  आप में कामुकता अधिक रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता भी सताएगी। यात्रा-प्रवास के लिए समय अनुकुल नहीं है। करियरः आज नया काम प्रारंभ न करें। मानहानि होने की संभावना है।

    कर्क -आपके लिए आज का दिन अशुभ है। आज आपमें आनंद एवं स्फूर्ति का अभाव रहेगा।  रोमांसः  घर में झगडे का वातावरण रहेगा।स्त्रीयों के साथ मतभेद एवं तनाव हो सकती है। धन का व्यय होगा। शांतिपूर्वक निद्रा नही मिल पाएगी। करियरः समाज में अपमानित न हों इस का खास ध्यान रखें।

     सिंह -आप का आज का दिन शुभफलदायक है। भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बितेगा। किसी सुंदर स्थल पर घुमने जाना हो सकता है। रोमांसः  महिला मित्रों और स्वजनों के साथ भेंट होगी। कार्य सफलता से मित्र प्रसन्न होंगे।  करियरः कला के क्षेत्र में आपकी विशेष रुचि रहेगी।

    कन्या -आज का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला है। आज आपके कार्य सिद्ध होने की काफी संभावना है। रोमांसः  परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। परिवारजनों के साथ सुखपूर्वक समय बितेगा। करियरःआयात-निर्यात से संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त होगी।

    तुला -आज आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति निखरेगी। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। । रोमांसः  प्रियपात्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। आभूषण, आनंद-प्रमोद के साधन एवं मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा। करियरः आर्थिक विषयों पर व्यवस्थित योजना बन सकेगा।

    वृश्चिक -आज दुर्घटना से बचें, शल्यचिकित्सा न करवाएं एवं तकरार में न उतरें। बातचीत में किसी के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखें। शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताओं से आप परेशान रहेंगे। रोमांसः  आनंद-प्रमोद के पीछे विशेष खर्च होने की संभावना है। करियरः अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है।

    धनु -आज का दिन आप के लिए लाभकारी है। भोजन अच्छा मिल सकता है। रोमांसः  गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद आप ले सकेंगे। मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर प्रवास का आयोजन होगा। करियरः आय में वृद्धि के योग है। आज आपको अपार धन, मानसम्मान मिलेगा।

    मकर -आप का दिन संघर्षमय रहेगा। आज के दिन आग, पानी या वाहन संबंधित दुर्घटना से सावधान रहें। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। रोमांसः  गृहस्थजीवन आनंदपूर्वक बीतेगा।  सगे संबंधी एवं मित्रों से लाभ होगा। करियरः व्यापार के लिए यात्रा करने से लाभ होगा। नौकरी में पदोन्नति होगी।

    कुंभ -आपका दिन मिश्र फलदायी होगा। कार्य करने का उत्साह मंद होगा। अधिकारियों से संभलकर चलना हितकर है। खर्च नाहक ही अधिक होगा। रोमांसः  आनंद-प्रमोद, घूमने-फिरने के पीछे धन का व्यय होगा। संतान की चिंता सताएगी। करियरः प्रतिस्पर्धियों के साथ किसी गहन चर्चा में न उतरें।

    मीन -आप का दिन मध्यम फलदायी होगा। अधिक परिश्रमवाले कार्य अभी टालें। रोमांसः  अनैतिक कामवृत्ति पर संयम रखें। ईश्वरभक्ति और आध्यात्मिक विचारों का पालन करें। मानसिक, शारीरिक परिश्रम अधिक होगा। करियरः आकस्मिक धनलाभ के योग हैं।

  • आनाज के मामले में रिकॉर्ड बनाने वाले देश में महिला ने तोड़ा भूख से दम

    आनाज के मामले में रिकॉर्ड बनाने वाले देश में महिला ने तोड़ा भूख से दम

     

     

    बरेली। हर साल भारत आनाज में रिकॉर्ड बनाता है। लेकिन उसी देश में ना जाने कितने लोग भूख मरी से मर जाते हैं। ऐसा हा एक मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के बरेली का जहां एक महिला ने भूख से दम तोड़ दिया। महिला कई दिनों से बीमार थी और वह कमजोरी के कारण राशन नहीं ला पा रही थी और राशन दुकानदार ने उसके पति को राशन देने से इंकार कर दिया था। भूखी महिला ने बीते बुधवार को दम तोड़ दिया। प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

    bareilly

    बता दें कि सकीना अपने पति के साथ बरेली में रहती थी। पिछले कई दिनों से वह बीमार चल रही थी। घर में राशन खत्म हो गया था। बीमारी के कारण सकीना राशन लेने दुकान पर नहीं जा सकती थी। उसके पास बीपीएल कार्ड था। सकीना ने कार्ड लेकर अपने पति को राशन लेने के लिए भेजा, लेकर राशन डीलर ने सकीना के पति को राशन देने से इनकार कर दिया। काफी मिन्नतें करने बाद भी डीलर ने उसे खाली हाथ वापस लौटा दिया। घर में अनाज का एक दाना भी नहीं था। आखिर में बीमार सकीना ने भूख से तड़पकर दम तोड़ दिया।





  • राम जन्मभूमि के पक्षकार से मिले श्री श्री, बोले भव्य राम मंदिर का निर्माण जरूर होगा

    राम जन्मभूमि के पक्षकार से मिले श्री श्री, बोले भव्य राम मंदिर का निर्माण जरूर होगा

     

     

    अयोध्या। राम जन्मभूमि मामले में अहम भूमिका निभा रहे अध्यातमिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने राम मंदिर निर्माण का भरोसा दिलाते हुए कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण जरूर होगा। अयोध्या में राम मंदिर विवाद को सुलझाने के लिए मध्यस्ता कर रहे आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक अयोध्या पहुंचे। उन्होंने यहां राम जन्मभूमिक के पक्षकार नृत्य गोपालदास से मुलाकात की। मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए श्री श्री ने मीडिया से सवालों का जवाब देते हुए कहा कि माहौल सकारात्मक है और लोग इस विवाद से बाहर आना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ये आसान नहीं है, लेकिन मुझे फिर भी सबसे बात करनी है।

    श्री श्री ने इसके पहले बुधवार को लखनऊ में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कई हिंदू संगठनों से चर्चा की। मुलाकात के बाद सीएम योगी ने कहा कि चर्चा से कोई विवाद हल हो, इससे अच्छा कुछ हो नहीं सकता। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इस मुद्दे पर सरकार पक्ष में नहीं है और अब इस मुद्दे पर बातचीत का समय निकल चुका है। दूसरी तरफ विश्व हिंदू परिषद् ने भी अपना रूख साफ करते हुए कहा है कि बातचीत जरूरी है। विहिप ने कहा कि पुरातत्व सबूत हिंदुओं के पक्ष में हैं और कोर्ट सबूतों से चलती है। वहीं मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा कि श्री श्री बताएं उनका क्या फॉमुला है, क्योंकि 12 साल पहले उनकी ऐसी कोशिश विफल हो चुकी है।

     

     





  • जामिया मिलिया इस्लामिया में जम्मू एवं कश्मीर के लड़कियों के लिए 400 बिस्तर वाले छात्रावास तैयार हैं

    जामिया मिलिया इस्लामिया में जम्मू एवं कश्मीर के लड़कियों के लिए 400 बिस्तर वाले छात्रावास तैयार हैं

     

     

    केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मेहबूबा मुफ्ती ने शनिवार को जामिया मिलिया इस्लामिया में 400 बिस्तरों वाला छात्रावास का उद्घाटन किया। छात्रावास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में किसी भी कोर्स का पीछा करते हुए जम्मू-कश्मीर से महिला छात्रों की पूर्ति करेगी। छात्रावास में 135 कमरे हैं।

    2012 में छात्रावास की योजना पहली बार कल्पना की गई थी, जब जामिया और गृह मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे। एक वरिष्ठ मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि पिछले दो वर्षों में श्री सिंह के राज्य के दौरे के बाद यह परियोजना तेज हो गई थी।

    सुरक्षित आवासीय विकल्प

    “जब राज्य में युवाओं को संबोधित करने की बात आती है, महिलाओं को काफी हद तक अनछुआ रहता है। यह महसूस किया गया था कि ग्रामीण क्षेत्रों के कई छात्र जो उच्च शिक्षा का पीछा करना चाहते हैं, दिल्ली में सुरक्षित आवासीय विकल्पों की कमी के कारण ऐसा करने में असमर्थ हैं। यह छात्रावास इन चिंताओं को दूर करेगा, “अधिकारी ने कहा

    पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी। चिदंबरम, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पूर्व उप-कुलपति नजीब जंग की मौजूदगी में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

    “श्री। सिंह का मानना ​​है कि छात्रों को शांति का सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र और छात्रावास का निर्माण इस संदेश को आगे बढ़ाने के लिए किया गया है। हम चाहते हैं कि राज्य से महिलाओं को पर्याप्त अवसर मिले। ”

    छात्रावास के लिए धन राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया था। बाद में उन्हें गृह मंत्रालय द्वारा प्रतिपूर्ति की गई थी।