Blog

  • क्या होंगे राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के एक साथ लंच के मायने?

    क्या होंगे राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के एक साथ लंच के मायने?

     

     

    गुजरात चुनावों की तैयारियों में जुटे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार की दोपहर बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ दिल्ली में लंच किया. राहुल और तेजस्वी के साथ आने से लोग नए राजनीतिक समीकरण का अंदेशा लगा रहे हैं.

    राहुल गांधी के साथ लंच करने के बाद तेजस्वी यादव ने फोटोज ट्वीट किया और लिखा कि शुक्रिया राहुल गांधी मुझे शानदार लंच पर बाहर ले जाने के लिए. बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं. फिर से आपका शुक्रिया अपनी व्यस्त दिनचर्या में से समय निकालने के लिए.

    तेजस्वी के इस ट्वीट के कई मायने निकाले जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनावों में दोनों नेता साथ आ सकते हैं.

    खाने के बहाने हुई इस मुलाकात में मांसाहारी और शाकाहारी, दोनों तरह के व्यंजन थे. गौर हो कि लालू यादव पर लगे घोटालों के आरोपों के बाद राहुल गांधी उनसे दूरी बनाकर चल रहे थे, लेकिन उस दौरान भी उन्हें लालू यादव के बेटे तेजस्वी से कोई दिक्कत नहीं थी. कांग्रेस नेताओं की मानें तो राहुल गांधी ने तेजस्वी के जन्मदिन पर भी उन्हें बधाई दी थी.

    इधर, गौरतलब है कि 9 और 14 दिसंबर को गुजरात में दो चरण में मतदान होने वाले हैं जिसके मद्देनजर राहुल गांधी इन दिनों कैंपेनिंग में व्यस्त हैं. ऐसे व्यस्ततम शेड्यूल में राहुल का तेजस्वी यादव के साथ लंच के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं.

  • गुजरात चुनाव: पहली लिस्ट आते ही BJP में बगावत, शुरू हुआ इस्तीफों का दौर

    गुजरात चुनाव: पहली लिस्ट आते ही BJP में बगावत, शुरू हुआ इस्तीफों का दौर

     

     

    गुजरात चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से सूची जारी होने के बाद से ही पार्टी में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है. बताया जा रहा है कि पार्टी के कुछ नेता जारी हुई इस सूची से नाखुश हैं.

    सूची जारी होने के ठीक बाद गुजरात के अंकलेश्वर विधानसभा सीट पर टिकट पाने वाले उम्मीदवार के सगे भाई ने ही बगावत कर दी. भाई ईश्वर पटेल को टिकट मिलने के बाद भरुच जिला पंचायत के सदस्य वल्लभ पटेल ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया. वल्लभ ने भी पार्टी से टिकट मांगा था लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया.

    इसके अलावा डांग में जिला बीजेपी महामंत्री दशरथ पुवार ने भी इस्तीफा दे दिया. पार्टी द्वारा विजय पटेल को उम्मीदवार घोषित करने के बाद उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए ये कदम उठाया.

    बता दें बीजेपी ने शुक्रवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 70 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. इस सूची के अनुसार कांग्रेस के पांच बागी नेताओं और 49 वर्तमान विधायकों को टिकट दिया गया है. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी राजकोट पश्चिम से उम्मीदवार बनाये गये हैं, जबकि महेसाणा से उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल को टिकट दिया गया है.भाजपा की इस सूची में ज्यादातर पुराने नेताओं के नाम हैं, जबकि 16 नये चेहरों को टिकट दिया गया है. पार्टी ने पटेल समुदाय से 17, ओबीसी से 18, अनुसूचित जाति से 3 और अनुसूचित जनजाति वर्ग से 11 लोगों को टिकट दिया है.

    अन्य पिछड़ा वर्ग से टिकट पाने वालों में काफी संख्या में ठाकोर है, इसके अलावा कोली समुदाय के नेताओं को भी टिकट दिया गया है.

    कांग्रेस से पाला बदलकर आने वाले में राघवजी पटेल, धर्मेन्द्र सिंह जडेजा, रामसिंह परमार, मानसिंह चौहान और सी के राओलजी शामिल हैं . इन्होंने राज्यसभा चुनाव और राष्ट्रपति चुनाव के दौरान भाजपा का समर्थन किया था .

    विजयभाई रूपाणी राजकोट पश्चिम विधानसभा सीट से, नितिन पटेल मेहसाणा सीट से और जीतूभाई वाघाणी भावनगर पश्चिम सीट से उम्मीदवार बनाए गए हैं. सूची में कांग्रेस छोड़कर आए पांच उम्मीदवार शामिल हैं.

    भाजपा ने अंजान विधानसभा सीट से वासणभाई अहीर, वाव से शंकरभाई चौधरी, धराद से परबतभाई पटेल और दीयोदर सीट से केशाजी चौहाण को उम्‍मीदवार बनाया है .

    बुधवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप दिया गया था. बैठक में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता तथा गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी आदि शामिल हुए थे. उस दिन हालांकि सूची जारी नहीं की गई थी. उल्लेखनीय है कि गुजरात विधानसभा की 182 सीटों के लिए 9 दिसंबर और 14 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होना है.

    पार्टी ने थराड से परबत भाई पटेल, चाणस्मा से दिलीपजी वीरजी ठाकोर, खेरालु से भरतसिंह डाभी, खेड़ब्रह्मा से रमीलाबेन बेचरभाई बारा, हिम्मतनगर से राजेन्द्र कुमार रणजीतसिंह चावड़ा, भिलोडा से पी सी बरंडा, मोडासा से भीखूसिंह चतुरसिंह परमार, दसकोई से बाबूभाई जे पटेल, धोलका से भूपेन्द्र सिंह चुडासमा, लीमड़ी से किरीट सिंह राणा और बढ़वाण से धनजीभाई पटेल को टिकट दिया है.
    (एजेंसी इनपुट्स के साथ)

  • सोलह दागी अफसरों पर कड़ी कार्रवाई, योगी सरकार ने जबरन किया रिटायर

    सरकार ने जबरन रिटायर किये ग्रुप बी के सोलह दागी अफसरराज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए वाणिज्य विभाग के पांच और पुलिस महकमे के तीन तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी स्तर के आठ अफसरों को जबरन रिटायर कर दिया।

    लखनऊ । भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस के तहत राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए गुरुवार को वाणिज्य विभाग के पांच और पुलिस महकमे की तीन अधिकारियों को जबरन रिटायर कर दिया। ये सभी अयोग्य व दागी अधिकारियों की स्क्रीनिंग में चिह्नित थे। पिछले दिनों कई और विभागों के दागी अफसरों पर भी कार्रवाई हो चुकी है, जबकि शेष अन्य विभागों के ऐसे अफसरों को भी जल्द ही जबरन रिटायर किया जाएगा।
    पचास साल से ऊपर के अधिकारियों की स्क्रीनिंग के तहत सरकार ने गुरुवार को जिन अधिकारियों को हटाने का फैसला किया उनमें वाणिज्य विभाग के निलंबित असिस्टेंट कमिश्नर-ग्रेड-2 केशव लाल भी शामिल हैं,जिनके घर से आयकर विभाग ने करोड़ों की संपत्ति बरामद की थी। वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी केशव लाल के ऊपर आय से अधिक आमदनी के आरोप हैं। स्क्रीनिंग में उनका नाम सबसे ऊपर था। कई और नामों को शामिल करते हुए विभाग ने सूची शासन को भेजी थी। इसके बाद वाराणसी में तैनात ज्वाइंट कमिश्नर डॉ. अनिल कुमार अग्रवाल, नोएडा में ज्वाइंट कमिश्नर हरीराम चैरसिया, सुलतानपुर में डिप्टी कमिश्नर कौशलेश और वाराणसी में असिस्टेंट कमिश्नर इंद्रजीत यादव को सेवानिवृत्त किया गया है। विभागीय अपर मुख्य सचिव आरके तिवारी ने बताया कि इन अधिकारियों की खराब वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट पर यह निर्णय लिया गया कि इन्हें सेवा में बनाए रखना उचित नहीं है।

    यह भी पढ़ेे: राजधानी में मांगलिक कार्यों में नहीं होगी आतिशबाजी

    तीन डिप्टी एसपी को अनिवार्य सेवानिवृत्ति: इसी क्रम में सेवा काल में कई बार दंडित हो चुके तीन डिप्टी एसपी को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी गई। जल्द कुछ अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई तय मानी जा रही है। सरकारी सेवा में दक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार की अध्यक्षता में प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के 434 अधिकारियों की स्क्रीनिंग की गई थी। इसके बाद बहराइच में सीओ मैसी के पद पर तैनात डिप्टी एसपी केश करन सिंह, लखनऊ क्राइम ब्रांच में तैनात डिप्टी एसपी कमल यादव व पीटीसी मुरादाबाद में तैनात डिप्टी एसपी श्योराज सिंह को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी गई। प्रमुख सचिव गृह ने बताया कि तीनों अधिकारियों को उनके सेवाकाल में लगातार कई दंड मिले हैं जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।
    आइपीएस की स्क्रीनिंग कमेटी गठित रू शासन आइपीएस अधिकारियों की भी स्क्रीनिंग जल्द करेगा। मुख्य सचिव राजीव कुमार की अध्यक्षता में आइपीएस अधिकारियों की स्क्रीनिंग कमेटी गठित कर दी गई है। समिति में प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार, डीजीपी सुलखान सिंह व उत्तराखंड के डीजीपी अनिल रतूड़ी सहित पांच सदस्य शामिल हैं।

    यह भी पढ़ेे:  दुर्योधन की मूर्ति लगवाने वाले को मिले सद्बुद्धि: सीएम योगी आदित्यनाथ

    केशव के घर से मिले थे 11 करोड़ रुपये
    वाणिज्य कर विभाग के एडीशनल कमिश्नर केशव लाल की कानपुर में तैनाती के दौरान उनके आवास से गत अप्रैल में आयकर अधिकारियों ने 11 करोड़ रुपये बरामद किए थे। इसके अलावा आठ किलो सोने के जेवर, दो किलो बुलियन तथा सात संपत्तियों के कागजात मिले थे। उसके बाद ही उन्हें निलंबित कर लखनऊ में अपर निदेशक (प्रशिक्षण) कार्यालय से संबंद्ध कर दिया गया था। छापे में एक तथ्य यह भी उभर कर आया था कि उनकी पत्नी एक सॉफ्टवेयर कंपनी की मालकिन हैं।

    यह भी पढ़ेे: ताजमहल संरक्षण : उत्तरप्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया हलफनामा

    बीएसए स्तर के आठ अफसर जबरन किये जाएंगे रिटायर
    बेसिक शिक्षा विभाग में बेसिक शिक्षा अधिकारी स्तर के आठ अफसरों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति की सिफारिश की गई है। यह वे अधिकारी हैं जिन्हें पहले वृहद दंड मिल चुका है। 50 वर्ष से अधिक उम्र के इन अफसरों में से कुछ निलंबित हैं और कुछ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में व अन्यत्र तैनात हैं। अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा राज प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गठित विभागीय स्क्रीनिंग कमेटी की गुरुवार को हुई बैठक में शिक्षा सेवा समूह श्ख के 171 अफसरों के सर्विस रिकॉर्ड की पड़ताल की गई। अभिलेखों की जांच परख के बाद स्क्रीनिंग कमेटी ने इनमें से आठ अफसरों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए शार्टलिस्ट किया। स्क्रीनिंग कमेटी ने अपनी सिफारिश मुख्य सचिव राजीव कुमार को भेजी है। उनके माध्यम से फाइल मुख्यमंत्री को जाएगी।

     

    राज्य के बारह हजार अधिकारियों-कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है। इसके साथ ही अयोग्य और अक्षम अधिकारियों-कर्मचारियों को सेवा से हटाने की कार्रवाई की जा रही है। अब तक जिन भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है उनका पूरा ब्योरा विभिन्न विभागों से मांगा गया है। शासन-प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाने को सरकार संकल्पबद्ध है।

  • Gujrat Election : बीजेपी हुई परेशान, विकास पागल हो गया की धूम से

    गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान नरेंद्र मोदी ने विकास के मुद्दे के जरिए काफी कामयाबी पाई थी. साथ ही 2014 में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनने में भी विकास का मुद्दा काफी अहम रहा था. लेकिन अब एक गुजराती युवक ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट की जिसने विकास के इस मुद्दे को पूरी तरह से बदल दिया है. युवक ने लिखा, विकास पागल हो गया है।
    कुछ लोगों का मानना है कि एक पाटीदार युवक सागर सावलिया ने फेसबुक पर एक फोटो डाली और इसके बाद से यह सब शुरू हुआ. इस पोस्ट में एक सरकारी बस और टूटे हुए टायर दिख रहे हैं. इसमें गुजराती में कैप्शन लिखा है, सरकारी बसें हमारी हैं लेकिन इनमें चढ़ने के बाद आपकी सुरक्षा की जिम्मेदारी आपकी है. जहां है वहीं रहिए विकास पागल हो गया है।
    20 साल के सावलिया इंजीनियरिंग छात्र हैं और वे बेफामन्यूज नाम से वेबसाइट चलाते हैं. वे पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के सक्रिय सदस्य हैं और हार्दिक पटेल के करीबी हैं. न्यूज18 को उन्होंने बताया, श्हां, मैंने ही इस मुहावरे को बनाया है. ईमानदारी से कहूं तो मुझे यह अनुमान नहीं था कि यह इतना मशहूर हो जाएगा।
    सोशल मीडिया पर मजाक उड़ने से अमित शाह का सिरदर्द बढ़ गया है .

    यह भी पढ़ेे: गुजरात चुनावों में दागियों का भी रहा है अपना जलवा

    गुजरात कांग्रेस ने तुरंत ही इस मौके को भुनाते हुए सैंकड़ों लतीफे बना डाले. इसकी टैगलाइन है, श्विकास पागल हो गया है.श् गुजरात विधानसभा के चुनाव इसी साल होने हैं और इससे पहले इस तरह से सोशल मीडिया पर पार्टी के मजाक उड़ने से अमित शाह का सिरदर्द बढ़ा दिया है.
    पिछले सप्ताह अमित शाह ने गुजरात के युवाओं से बीजेपी विरोधी प्रचार पर ध्यान ना देने को कहा था. रोचक बात ये है कि कभी बीजेपी ने इसी तरह से विपक्षी पार्टियों को निशाना बनाना शुरू किया था और अब खुद ही इसका निशाना बन रही है.

    यह भी पढ़ेे: गुजरात फतह को अमित शाह बनाएंगे ‘गुमनाम सेना’

    गुजरात कांग्रेस ने ढाई मिनट का एक वीडियो भी बनाया है जिसकी थीम श्विकास पागल हो गया हैश् रखी गई है. वहीं गुजरात कांग्रेस की आईटी सेल का दावा है कि उनके वॉलंटियर्स ने इस मुहावरे को शुरू किया है. गुजरात कांग्रेस की आईटी सेल के प्रमुख रोहन गुप्ता ने बताया, श्हां, पाटीदार विकास पागल हो गया है मुहावरे को जोरदार तरीके से काम में ले रहे हैं लेकिन इसे सबसे पहले हमारे वॉलंटियर्स ने अगस्त में बनाया था. इसके बाद से एक फेसबुक पेज पर 75 हजार लाइक हो चुके हैं.
    इधर, बीजेपी अपने तरीके से इस पर बचाव कर रही है. गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष जीतू वाघाणी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया, श्कम से कम गुजरात में विकास पर बात तो हो रही है. कांग्रेस शासन वाले राज्यों में तो केवल भ्रष्टाचार की ही चर्चा होती है.
    (साभार: न्यूज 18 हिंदी)

  • ‘नेहरू थे रंगीनमिजाज’ ये बताने को BJP नेता ने पोस्‍ट की बहन के साथ उनकी फोटो

    ‘नेहरू थे रंगीनमिजाज’ ये बताने को BJP नेता ने पोस्‍ट की बहन के साथ उनकी फोटो

     

     

    बीजेपी के आईटी सेल हेड अमित मालवीय ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को रंगीनमिजाज साबित करने का प्रयास किया. इस प्रयास के दौरान उन्‍होंने बड़ी गड़बड़ कर दी और नेहरू की अपनी बहनों और भांजियों के साथ वाली तस्‍वीरें पोस्‍ट कर दी. इन तस्‍वीरों में नेहरू परिवार के सदस्‍यों के साथ स्‍नेह के भाव में नजर आ रहे हैं.

    इस पोस्ट में मालवीय ने नेहरू की तुलना पाटीदार नेता हार्दिक पटेल से की. ट्वीट में उन्होंने लिखा कि ऐसा लगता है कि हार्दिक में नेहरू का डीएनए ज़्यादा है बजाए उसके जो शक्तिसिंह गोहिल ने दावा किया था.

    मालवीय ने तस्‍वीरों का जो कॉलाज पोस्‍ट किया. उनमें से पहली और तीसरी फोटो में उनकी बहन विजयलक्ष्‍मी सहगल हैं. पांचवीं फोटो में मृणालिनी साराभाई हैं. यह फोटो उस वक्‍त की है कि जब 1948 में एक परफॉर्मेंस के बाद मृणालिनी को नेहरू बधाई देते हैं. बता दें कि मृणालिनी की मां स्‍वतंत्रता सैनानी थी और उनका परिवार नेहरू के करीबी था. नौंवीं फोटो में नेहरू को उनकी फोटो भांजी नयनतारा सहगल किस कर रही हैं.

    बता दें गुजरात में कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने इससे पहले कहा था कि हार्दिक पटेल में सरदार वल्लभ भाई पटेल का डीएनए है. गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले हार्दिक की एक सीडी सामने आई थी जिसमें वह एक लड़की के साथ दिख रहे थे. ये सीडी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी.

    इसके बाद हार्दिक पटेल ने बीजेपी को खूब खरी-खोटी सुनाई थी. उन्होंने कहा था कि बीजेपी गुजरात की महिलाओं को निशाना बना रही है. हार्दिक ने कहा था कि बीजेपी उनकी निजी जिंदगी में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रही है.

    मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. इसके बाद शक्ति सिंह गोहिल ने भी ट्वीट कर लिखा कि उन लोगों की मां और बहनों के लिए अफसोस हो रहा है जो सार्वजनिक बातचीत में इस स्तर तक गिर सकते हैं. मेरे संस्कार मुझे इसका जवाब देने की इजाजत नहीं देते.

    इसके अलावा उन्होंने एक दूसरा ट्वीट कर लिखा कि सरदार पटेल ओर नेहरू के डीएनए में तो पक्का ये चीजें शामिल नहीं होंगी. महिलाओं की जासूसी करना, पत्नी को छोड़ देना और विपक्षियों के बेडरूम में घुस जाना.

    सोशल मीडिया पर लोग लोग अमित मालवीय की इस ट्वीट की आलोचना भी कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि मालवीय ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें से दो में तो नेहरू की सगी बहन विजयलक्ष्मी पंडित उनके साथ हैं. जबकि एक दूसरी तस्वीर में वो अपनी भांजी नयनतारा सहगल के साथ दिख रहे हैं.

    इससे पहले भी मालवीय कांग्रेस पर निशाना साधने के चक्कर में खुद ही घिर गए थे. उन्होंने एक वीडियो पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी ने कहा था कि ऐसी मशीन लगाऊंगा, इस साइड से आलू घुसेगा उस साइड से सोना निकलेगा. हालांकि बाद में बताया गया कि ये वाक्य राहुल ने नहीं बल्कि मोदी ने कहा था.

  • दिल्‍ली के प्रदूषण में बापू का घुट रहा दम, पहनाया मास्‍क, हिरासत में कपिल

    दिल्‍ली के प्रदूषण में बापू का घुट रहा दम, पहनाया मास्‍क, हिरासत में कपिल

     

     

    दिल्‍ली में बढ़ते प्रदूषण से बापू का दम घुट रहा है. यह ट्वीट किया आम आदमी पार्टी के निल‍ंबित विधायक कपिल मिश्रा ने और फिर 11 मूर्ति पर जाकर गांधी जी की प्रतिमा को मास्‍क पहना दिया. दिल्‍ली में प्रदूषण पर सरकार का विरोध कर रहे कपिल मिश्रा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

    आज सुबह कपिल मिश्रा भाजपा के सिरसा से विधाय‍क मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ 11 मूर्ति पहुंचे और प्रदूषण पर दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विरोध करने लगे. इसी दौरान कपिल मिश्रा महात्‍मा गांधी की मूर्ति के पास चढ़े और उन्‍हें मास्‍क पहना दिया.

    कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्‍ली की प्रदूषित हवा में बापू का भी दम घुट रहा है.दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री प्रदूषण नियंत्रण के लिए जमीनी स्‍तर पर काम करने के बजाय हरियाणा और पंजाब सरकार से मुलाकात करने में व्‍यस्‍त हैं. प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्‍ली सरकार कुछ नहीं कर रही है.

    [object Promise]

    कपिल मिश्रा को पुलिस ने हिरासत में लिया.

    इसके अलावा  एक आरटीआई का हवाला देते हुए पूछा कि दिल्ली सरकार ने पर्यावरण टैक्स के जरिए जमा हुए 787 करोड़ रुपयों का कहां इस्तेमाल किया है, इसके बारे में जनता को बताया जाए. बता दें क‍ि दोनों ही नेता दिल्‍ली सरकार का विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि सरकार प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में कदम नहीं उठा रही.

  • कल कांग्रेस गुजरात चुनाव के लिए तय कर सकती है उम्मीदवार

    कल कांग्रेस गुजरात चुनाव के लिए तय कर सकती है उम्मीदवार

     

     

    कांग्रेस नेतृत्व द्वारा गुजरात विधानसभा के 9 और 14 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में विचार विमर्श कर संभावित उम्मीदवारों को अंतिम मंजूरी दिये जाने की संभावना है. यह विचार विमर्श कल शाम पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में किये जाने की संभावना है.

    पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की प्रमुख कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं तथा पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा कुछ शीर्ष महासचिव इसके सचिव हैं.

    सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति ने राज्य के पहले चरण में 89 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में कुछ उम्मीदवारों के नाम पर पिछले हफ्ते सप्ताह हुई बैठक में चर्चा कर ली थी किंतु किसी नाम की घोषणा नहीं की गयी.

    सूत्रों के अनुसार 182 सीटों के लिए सभी उम्मीदवारों के बारे में कल की बैठक में चर्चा होगी किन्तु कल हो सकता है कि पार्टी सभी के नामों की घोषणा न करे.गुजरात में दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 14 नवंबर से ही शुरू हो गयी तथा पर्चा दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 नवंबर है. दूसरे चरण के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया 20 नवंबर से शुरू होगी.

    गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए हुए चुनाव के साथ 18 दिसंबर को होगी.

  • बीएचयू ने अश्लील साइट्स पर रोक लगाने के लिए बनाई ऐप, अनुचित साइट्स पर जाते ही बजेगा भजन

    बीएचयू ने अश्लील साइट्स पर रोक लगाने के लिए बनाई ऐप, अनुचित साइट्स पर जाते ही बजेगा भजन

     

     

    वारणासी। उत्तर प्रदेश के बनारस हिंदू विश्विद्यालय ने बच्चों को पॉर्न साइड की चपेट में आने से रोकने के लिए एक फैसला लिया है। बनारस हिंदू विश्विद्यालय के न्यूरोलॉजिस्ट और उनकी टीम ने एक एप्लीकेशन विकसित की है, जिसके जरिए अनचाही साइट्स को ब्लॉग किया जा सकेगा। इस एप्लीकेशन को मौटे तौर पर छात्रों को अश्लील और गंदी साइट्स से दूर रखने के लिए बनाया गया है। विश्विद्यालय ने इस नए ऐप को ”हर हर माहदेव” नाम दिया है जो इंटरनेट पर उपलब्ध अश्लील सामग्री को ब्लॉक कर देगी। खबरों की माने तो इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद जैसे ही यूजर इंटरनेट पर अनुचित साइट पर जाएगा तब अपने आप ही धार्मिक गाना शुरू हो जाएगा।

    आईएसएल बीएचयू न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉक्टर विजय नाथ मिश्रा ने बताया कि हमने जो ऐप विकसित की है वो वेबसाइट ब्लॉक करने और इंटरनेट फिल्टरिंग में कारगार है। इसके जरिए कोई भी व्यस्क या आपत्तिजनक साइटों के खुलने के डर के बिना आराम से इंटरनेट पर सर्च किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि एप्लीकेशन को विकसित करने में लगभग छह महीने लगे है, जोकि आराम से करीब 3,800 पहचान की गई साइट्स को ब्लॉग करने में सक्षम हैं।

    मिश्रा ने कहा कि एप्लीकेशन में हम आगे भी काम करेंगे क्योंकि अश्लील साइट्स की तादाद रोज बढ़ रही है। डॉक्टर मिश्रा के मुताबिक अश्लील साइट्स की जगह पर हिंदू धार्मिक गीत बजने लगेगा, इसी के साथ हमारी योजना बाकि धर्मों के गीतों को भी इस एप्लीकेशन में शामिल करना है।  गौरतलब है कि ‘हर हर महादेव एप्लीकेशन’ को खासतौर पर यूनिवर्सिटी परिसर में पोर्न साइट्स, हिंसात्मक, अश्लील कंटेंट को ब्लॉक करने के लिए विकसित किया गया है। ये एक साथ सैकड़ों साइट्स को ब्लॉक करने में सक्षम है।





  • जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत, एक घायल

    जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत, एक घायल

     

     

    जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के बाहरी इलाके जकूरा में आज आतंकवादियों के हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई. जबकि इस हमले में एक अन्य घायल हो गया. घायल को निकट के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. वहीं पुलिस ने आतंकियों की तलाश शुरू कर दी.

    पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कार में सवार तीन आतंकवादियों ने श्रीनगर-गंदेरबल रोड के जकूरा क्रॉसिंग पर पुलिस दल पर गोलीबारी की. हमले में उपनिरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) इमरान टाक की मौत हो गई. जबकि एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) घायल हो गया.

    अधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीम ने कार का पीछा किया और एक आतंकी को पकड़ लिया. लेकिन दो अन्य वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे. उन्होंने बताया कि दोनों आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाश की जा रही है.

  • गुजरात चुनाव: बीजेपी की लिस्ट में 15 नए चेहरे

    गुजरात चुनाव: बीजेपी की लिस्ट में 15 नए चेहरे

     

     

    गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने शुक्रवार को प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की. इसमें 70 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है. बता दें कि 182 सीट वाले विधानसभा में दो चरणों में वोट पड़ने हैं. मुख्यमंत्री विजय रुपाणी परंपरागत सीट राजकोट पश्चिम से इस बार भी उम्मीदवार बनाए गए हैं, वहीं नितीनभाई पटले मेहसाणा सीट से मैदान में हैं.

    बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में केंद्रीय चुनाव कमेटी ने इन नामों की घोषणा की. इस मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सहित बीजेपी चुनाव कमेटी से जुड़े दूसरे सदस्य मौजूद रहे. अपनी इस पहली सूची को लेकर बीजेपी बहुत आश्वस्त है. उसका मानना है कि इस लिस्ट में उन्हीं लोगों की जगह मिली है, जिनकी जीत करीब-करीब पक्की है.

    बता दें कि पहले चरण में 89 सीटों पर चुनाव होने हैं. ऐसे में बीजेपी की इस पहली लिस्ट में पहले चरण के लिए 45 और दूसरे के लिए 25 प्रत्याशी घोषित किए गए हैं.

    कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए पाचों विधायकों को पहली सूची में जगह मिली है. वहीं, बीजेपी के एक निवर्तमान विधायक का टिकट काटा गया है. एक निर्दल विधायक को भी बीजेपी ने  टिकट दिया है. इस लिस्ट में जहां 55 विधायकों को रिपीट किया गया है, वहीं 15 नए चेहरे हैं.बता दें कि राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के ये चारों विधायकों ने बीजेपी का साथ दिया था और तबसे वह बीजेपी के संपर्क में थे. साथ ही दो दिन पहले पद से इस्तीफा देने वाले पुलिस अधीक्षण पीसी बरांडा को भिलोड़ा से चुनाव मैदान में उतारा गया है.

    बीजेपी की इस लिस्ट में 15 पाटीदार, दो चौधरी, आठ ठाकोर, पांच कोली, 06 छत्रिय, दो ब्राह्मणों और दो जैन समुदाये के लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है. पहली लिस्ट में दो महिलाएं भी हैं.

     

    विधानसभा क्षेत्र (सीट नंबर) –                                  उम्मीदवार
    राजकोट पश्चिम (69) –                                              विजयभाई रुपाणी
    मेहसाणा (25) –                                                        नितीनभाई पटेल
    भावनगर पश्चिम (105) –                                            जीतुभाई वाघाणी
    अंजार (3) –                                                              वासणभाई आहिर
    वाव (7) –                                                                  शंकरभाई चौधरी
    थराद (8) –                                                               परबतभाई पटेल
    दीयोदर (14) –                                                          केशाजी चौहाण
    चाणस्मा (17) –                                                        दिलीपजी वीरजी ठाकोर
    खेरालु (20) –                                                           भरतसिंह डाभी
    हिम्मतनगर (27) –                                                    राजेन्द्रकुमार रणजीतसिंह चावडा
    खेडब्रह्मा (ST) (29) –                                               रमीलाबेन बेचरभाई बारा
    भिलोडा (ST) (30) –                                                 पी.सी. बरंडा
    मोडासा (31) –                                                         भीखुसिंह चतुरसिंह परमार
    दसक्रोइ (57) –                                                         बाबुभाई जे. पटेल
    धोलका (58) –                                                          भुपेन्द्रसिंह चुडासमा
    लीमडी (61) –                                                           किरीटसिंह राणा
    वढवाण (62) –                                                          धनजीभाई पटेल (मेकसन)
    जसदण (72) –                                                          भरतभाई बोघरा
    जेतपुर (74) –                                                             जयेशभाई रादडीया

    जामनगर ग्रामीण (77) –                                             राघवजीभाई पटेल
    जामनगर उत्तर (78) –                                                धर्मेन्द्र सिंह मेरुभा जाडेजा(हकुभा)
    जामजोधपुर (80) –                                                     चिमनभाई सापरीया
    खंभालिया (81) –                                                       कालुभाई चावडा
    द्वारका (82) –                                                            पबुभा विरमभा माणेक
    मांगरोल (89) –                                                          भगवानजीभाई करगटीया
    जूनागढ़ (86) –                                                           महेन्द्रभाई मशरु
    सोमनाथ (90) –                                                          जशाभाई भाणाभाई बारड

    तालाला (91) –                                                            गोंविदभाई परमार
    धारी (94) –                                                                 दिलीपभाई संघाणी
    अमरेली (95) –                                                            बावकुभाई उधाड
    राजुला (98) –                                                              हीराभाई सोलंकी
    महुवा (99) –                                                               राघवजीभाई मकवाणा (आर.सी.)
    भावनगर ग्रामीण (103) –                                             परशोतमभाई ओधवजीभाई सोलंकी
    भावनगर पूर्व (104) –                                                   विभाईवरीबेन दवे
    गढड़ा (106) –                                                            आत्मारामभाई परमार
    उमरेठ (111) –                                                           गोविंदभाई रईजीभाई परमार
    सोजीत्रा (114) –                                                          विपुलभाई विनुभाई पटेल
    महेमदावा (117) –                                                      अर्जुन सिंह चौहाण
    ठासरा (119) –                                                           रामसिंह परमार
    बालासिनोर (119) –                                                    मानसिंह चौहाणा
    गोधरा (126) –                                                            सी.के. राउलजी

    शहेरा (124) –                                                           जेठाभाई आहिर
    हालोल (128) –                                                          जयद्रथ सिंह परमार
    देवगढ़ बारीया (134) –                                                बचुभाई खाबड
    सावली (135) –                                                           केतनभाई ईनामदार
    जेतपुर (ST) (138) –                                                  जयंतिभाई राठवा
    वडोदरा सिटी (SC) (141) –                                         मनिषाबेन वकिल
    रावपुरा (144) –                                                          राजेन्द्रभाई त्रिवेदी
    मांजलपुर (145) –                                                       योगेशभाई पटेल
    पादरा (146) –                                                            दिनेशबाई पटेल (मामा)
    करजण (147) –                                                         सतीशभाई बालुभाई पटेल
    नांदोद (ST) – (148) –                                                 शब्दशरणभाई तडवी
    डेडियापाड़ा (ST) (149) –                                           मोतीभाई पी.वसावा
    वागरा (151) –                                                           अरुण सिंह राणा
    झघड़िया (ST) –                                                         खजीभाई वसावा
    अंकलेश्वर (154)                                                        ईश्वरसिंह पटेल
    अलपाड़ (155) –                                                       मुकेशभाई पटेल
    मांगरोल (ST) –                                                         गणपतभाई वेस्ताभाई वसावा
    वराछा रोड (161) –                                                  कुमारभाई शिवाभाई कानाणी
    लिंबायत (163) –                                                      संगीताबेन राजेन्द्रभाई पाटील
    मजुरा (165) –                                                          हर्ष रमेशभाई संघवी
    सूरत पश्चिम (167) –                                                  पूर्णेशभाई ईश्वरलाल मोदी
    बारडोली (SC) (169) –                                              ईश्वरभाई रमणभाई परमार
    निझर (ST) (172) –                                                  कान्तिभाई रेशमाभाई गामीत
    डांग (ST) (173) –                                                     विजयभाई पटेल
    जलालपोर (174) –                                                     रमेशभाई छोटुभाई पटेल (आर.सी)
    वांसदा (ST) (177) –                                                  गणपतभाई उलुकभाई महाला
    वलसाड (179) –                                                        भरतभाई पटेल
    पारडी (180) –                                                           कनुभाई देसाइ
    उमरगाम (ST) (182) –                                               रमणभाई नानुभाई पाटकर