ममता बनर्जी पर बनाया आपत्तिजनक मीम हुई युवक की गिरफ्तारी

राजनीति– पश्चिम बंगाल के एक यू ट्यूबर को ममता बनर्जी पर मेम्स बनना मनाग पड़ गया है और उसे अब इस वजह से जेल की रोटी तोड़नी पड़ रही है। यह यू ट्यूबर नदिया जिले का है। इसकी उम्र 29 साल है। इसे कथित तौर पर ममता बनर्जी को लेकर आपत्तिजनक मेम्स बनाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

बताया जा रहा है कि तुहिन मंडल को कोलकाता पुलिस की ख़ुफिया शाखा के अधिकारियों ने ताहेरपुर थाना क्षेत्र के बापूजीनगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। कोलकाता में इस समय इस तरह के मीम्स जमकर वायरल हो रहे हैं। पुलिस यह दावा कर रही है कि इस तरह की घटनाएं ममता बनर्जी की छवि खराब करने के उद्देश्य से की जा रही है।
कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “ऐसा लगता है कि अभियुक्त ने मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के उद्देश्य से उनके भाषणों के कुछ हिस्सों को संपादित कर कथित भड़काऊ, अपमानजनक मीम्स बनाये. शिकायतकर्ता ने दावा किया कि इस तरह के कृत्य हिंसा भड़काने का कारण बन सकते हैं, जिससे प्रदेश में शांति भंग हो सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *