पहलवान और कांग्रेस की है मिली भगत, मेरे पास हैं सबूत – ब्रिज भूषण शरण सिंह

देश :– यौन शोषण के आरोपों में घिरे ब्रिज भूषण शरण सिंह ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा – पहलवानों का विरोध प्रदर्शन उनके खिलाफ साजिश है। यह सब कांग्रेस का किया धरा है। बजरंग पुनिया और कांग्रेस की मिली भगत है। उनके पास इसके सबूत भी हैं। 

उन्होंने आगे कहा – मेरे पास ऑडियो क्लिप है मैं सच्चाई सामने ला सकता हूँ। जिस दिन सच्चाई सामने आएगी सबको अफ़सोस होगा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को भी इस मामले में पछताना होगा कि उन्होंने पहलवानों का समर्थन किया और वह जंतर-मंतर गईं। 

जानकारी के लिए बता दें ब्रिज भूषण शरण सिंह के खिलाफ विनेश फोगाट, साक्षी मालिक ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। पहलवानों का कहना है कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रिज भूषण शरण सिंह ने 1000 से अधिक महिलाओं का यौन शोषण किया है, कोर्ट की फटकार के बाद कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं पहलवान लगातार उनकी गिरफ्तारी की मांग उठा रहे हैं। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *