नेपाल में हुआ बीते 30 वर्ष का सबसे भयंकर विमान हादसा

देश- नेपाल के पोखरा हवाईअड्डे पर लैंडिंग से पूर्व बड़ा प्लेन हादसा हुआ है। इस हादसे में 4 भारतीयों समेत 72 लोगों की मौत हो गई है। यह विमान येति एयरलाइंस का था। बीते 30 वर्षों में यह सबसे भयावह विमान हादसा माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक अब तक इस हादसे में 60 लोगों की मौत हुई है।
वहीं अधिकारियों का कहना है कि वह यात्रियों को बचाने हेतु हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं।नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAAN) द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, येति एयरलाइंस का ATR-72 विमान काठमांडू से उड़ान भरने के बाद पोखरा में पुराने और नए हवाई अड्डे के बीच सेती नदी की खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *