डेस्क। पंजाब विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत मिलने के साथ ही आम आदमी पार्टी एक्शन में नज़र आ रही है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में छापेमारी शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि मंगलवार को पंजाब के मोगा जिले में आम आदमी पार्टी के चार विधायकों ने कई सरकारी दफ्तरों और सिविल हॉस्पिटल्स पर छापेमारी कर वहां मिलने वाली सेवाओं का जायजा भी लिया।
इस छापेमारी में आप से नहाल सिंह वाला से विधायक मंजीत सिंह बिलासपुर, धरमकोट से विधायक देवेंदर सिंह धोस, बाघापुराना से विधायक अमरपाल सिंह सुखंड के साथ ही डॉ अमरप्रीत कौर ने डिप्टी कमिश्नर हरीश नायर और एसएसपी चरणजीत सिंह से भी बात कर रिपोर्ट मांगी।
सूत्रों की माने तो पुलिस अधिकारियों से मिलकर इन नवनिर्वाचित विधायकों ने उन अफसरों की शिकायत की है जो जनता को परेशान करते हैं। मीडिया से बात करते हुए विधायकों ने कहा कि जो अधिकारी लंबे समय से एक ही जगह पर टिके हुए हैं उनका ट्रांसफर किया जाएगा। साथ ही अस्पतालों में चेंकिंग के दौरान उन्होंने पाया कि अस्पतालों में प्राथमिक स्तर की सुविधाएं भी मौजूद नहीं है।
कहा जा रहा है कि भगवंत मान ने पंजाब की जनता से वादा किया था कि अगर पंजाब में उनकी सरकार जीतकर आती है तो आम आदमी पार्टी एक अच्छी कैबिनेट बनाएगी और एतिहासिक फैसले भी लेगी। बता दें कि भगवंत मान का शपथ ग्रहण समारोह शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खतकर कलां में होगा जोकि नवांशहर जिले में आता है।
Leave a Reply