डेस्क। भारत यूक्रेन में बढ़ रहे संघर्ष के खिलाफ है, केंद्रीय विदेश मंत्री, एस जयशंकर ने बुधवार को लोकसभा में जारी बहस के जवाब में कुछ ऐसा बोल दिया जिसके बाद से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
यूक्रेन पर भारत के रुख के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में जयशंकर ने कहा, “हम सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण; इस संघर्ष के खिलाफ हैं। हमारा मानना है कि खून बहाकर और मासूमों की जान की कीमत पर कोई समाधान नहीं निकाला जा सकता।”
संसद में आगे बोलते हुए, जयशंकर ने कहा कि संघर्ष का “वैश्विक अर्थव्यवस्था और हमारी राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण यही हैं।” उन्होंने आगे कहा, “सभी देशों की तरह, हम भी निहितार्थ का आकलन कर रहे हैं और यह तय कर रहे हैं कि हमारे राष्ट्रीय हित के लिए सबसे अच्छा क्या है।”
मंगलवार को लोकसभा सदस्यों ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को बहस के लिए लिया। चार केंद्रीय मंत्री – हरदीप सिंह पुरी, किरेन रिजिजू, ज्योतिरादित्य सिंधिया और जनरल वीके सिंह – जो निकासी के प्रयास के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष दूतों के रूप में यूक्रेन पड़ोसी देशों में गए थे, ने भी बहस में भाग लिया।
Leave a Reply