क्या जल्दी ही राज्य सभा में नज़र आएंगे गुलाम नबी आजाद?

डेस्क। कांग्रेस में जारी हलचल के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के चर्चे जोरो से हो रहें हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार के साथ गुरुवार को देर रात तक बैठक हुई।

आजाद कांग्रेस पार्टी में परिवर्तन चाहने वाले समूह के नेताओ में गिने जाते हैं। आजाद और पवार की बैठक दिल्ली में सोनिया गांधी के आवास से कुछ ही दूरी पर हुई। वहीं इस दिनों शरद पवार के भी UPA प्रमुख बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रहीं हैं।

हाल ही में मीडिया से बात करते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा, “मैं शरद पवार जी से मिलता रहता हूं। असल में मैं अक्सर कई राजनीतिक सहयोगियों से मिलता हूं। उन्होंने कहा पवार जी और मैंने 40 से अधिक वर्षों तक एक साथ काम भी किया है। 

आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्य समितियों के साथ-साथ पीवी नरसिम्हा राव सरकार और यूपीए सरकार के मंत्रिमंडलों में भी हम दोनों साथ में काम किये थे।”

 ”कांग्रेस और राकांपा वैसे भी पहले चचेरे भाई हैं। पवार जी से मिलकर हमेशा अच्छा लगता है। यह एक शिष्टाचार मुलाकात रही” : बैठक के बाद आज़ाद का बयान

कांग्रेस में जारी उथलपुथल, राजनीतिक सिरगर्मी और चुनावी सियासत के बीच दोनों वरिष्ठ नेताओं की यह मुलाकात काफी महत्वपूर्ण बताई जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *