Wife Swapping : पति अपनी पत्नी से वाइफ स्वैपिंग के लिए दबाव बना रहा था, मजबूर होकर पत्नी ने उठाया ये कदम

[object Promise]

अहमदाबाद। बड़े महानगरों में वाइफ स्वैपिंग का प्रचलन बहुत तेजी से फैल रहा है। अक्सर लोग अपनी पत्नी को दोस्त के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाते हैं। और दोस्त की पत्नी के साथ स्वयं। इसी तरह का एक मामला गुजरात के अहमदाबाद शहर में वाइफ स्वैपिंग यानी पत्नियों की अदला-बदली का सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाला एक शख्स अपनी पत्नी पर वाइफ स्वैपिंग के लिए दबाव बना रहा था। महिला ने पहले इनकार किया, लेकिन पति नहीं माना तो वह थाने पहुंच गई। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

[object Promise]
demo pic

पुलिस के मुताबिक, यह पूरा मामला अहमदाबाद के पॉश इलाके एसडी हाईवे रोड का है। यहां एक बंगले में रहने वाली महिला अहमदाबाद के महिला पश्चिम पुलिस थाने पहुंची। महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब 14 साल पहले हुई थी और उनका आठ साल का बेटा भी है। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति महिला पर वाइफ स्वैपिंग के लिए दबाव डाल रहा है। वह अपने एक दोस्त के साथ अपनी पत्नी के संबंध बनवाना चाहता है।

[object Promise]
Wife Swapping : पति अपनी पत्नी से वाइफ स्वैपिंग के लिए दबाव बना रहा था, मजबूर होकर पत्नी ने उठाया ये कदम-demo pic

महिला ने बताया कि कुछ महीने पहले उसे अपने पति के अफेयर के बारे में पता लगा। वह अपने एक दोस्त की पत्नी के साथ रिलेशन में है। महिला ने इस बात पर नाराजगी जताई तो घर में विवाद होने लगा। महिला का कहना है कि परिवार की मान-मर्यादा के चलते वह खामोश रही।

महिला का कहना है कि कुछ समय बाद उसका पति उस पर वाइफ स्वैपिंग के लिए दबाव बनाने लगा। पति ने वाइफ स्वैपिंग की बात इसलिए की, जिससे उसके दूसरी महिला के साथ संबंध बने रहें। पीड़िता ने साफ इनकार कर दिया, लेकिन पति उस पर लगातार दबाव बनाता रहा। बताया जा रहा है कि परेशान होकर महिला अपने बेटे के साथ मायके चली गई। इसके बाद भी पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसने फोन करके महिला को वाइफ स्वैपिंग के लिए मनाने की कोशिश की तो पीड़िता भड़क गई और पुलिस के पास पहुंच गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *