स्वरा भास्कर की शादी पर जमान अध्यक्ष को समस्या क्यों

देश– बीते दिनों जब स्वरा भास्कर ने फहद अहमद से कोर्ट मैरिज करने के बाद अपनी शादी की घोषणा की तो मानों देश मे हलचल मच गई। ट्रोलर्स स्वरा भास्कर पर बरसने लगे। उनको लेकर तरह-तरह की बातें हुईं। कोई उन्हें फ्रिज भेंट करने की बात करता दिखा तो कोई उनकी शादी को लव जिहाद बताने से नहीं चूका। 

वहीं इन सबके बीच हद तब हो गई जब ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष ने उनकी शादी को नाजायज बता दिया और कहा, जब तक लड़की इस्लाम नहीं कबूल करती उनकी शादी का कोई औचित्य नहीं है। लड़के को इससे तौबा करनी चाहिए।
अध्यक्ष शहाबुद्दीन रजवी कहते हैं, जब कोई इस्लाम मे शादी करता है। तो दोनों इस्लाम मानने वाले होने चाहिए। दोनो को राजी खुशी इस्लाम स्वीकार करना चाहिए। क्योंकि शरीयत में इसे ही जायज बताया गया है। अगर कोई लड़का मुस्लिम है और लड़की गैर मुस्लिम तो इस शादी को जायज का दर्जा नहीं दिया जा सकता है।
अगर इस्लाम स्वीकार किए बिना कोई शादी करता है तो यह नाजायज है। इसे स्वीकृति नहीं मिल सकती। इसका बुरा प्रभाव पति के ऊपर पड़ता है। यह गुनाह है लड़के को इससे तौबा करनी चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *