क्यों तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति और आम आदमी पार्टी ने किया राष्ट्रपति के अभिभाषण का विरोध

देश- आज से बजट सत्र की शुरुआत हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों सदनों में संयुक्त अभिभाषण दिया। वहीं तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति और आम आदमी पार्टी ने बहिष्कार कर दिया है।

बीआरएस के सांसद के केशव राव ने कहा हम राष्ट्रीय द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ नहीं हैं। हमारा यह बहिष्कार केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ है। हमने ध्यान से राष्ट्रपति का अभिभाषण सुना, उनके भाषण में महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं का जिक्र नहीं था।

उन्होंने आगे कहा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को मैं सलाह दूंगा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाह दें कि वह अडानी एक्ट लेकर आएं। 

क्योंकि आज के समय मे पूरे देश में क्रोनी कैपिटलिज़्म का बोलबाला है। हमारा यह बहिष्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ नहीं है। हम एनडीए सरकार की नाकामियों का विरोध कर रहे हैं।

इनसे पूर्व आम आदमी पार्टी की सांसद संजय सिंह ने कहा मैं राष्ट्रपति के अभिभाषण का विरोध करूंगी। क्योंकि यह मोदी सरकार के झूठ का पुलिंदा होता है। इसमे माननीय राष्ट्रपति जी का एक भी शब्द नहीं था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *