देश- वाराणसी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गढ़ कहा जाता है। यहां से इनके कोई भी टक्कर नहीं दे सकता। जनता इनके पक्ष में रहती है। लेकिन अब बीजेपी इतनीं शक्तिशाली हो गई है कि उसको टक्कर देने के लिए विपक्षियों को अपनी रणनीति को अनोखे अंदाज में तैयार करना पड़ता है।
बीजेपी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभाव से हर राज्य में मजबूत हुई है। वहीं अब कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा स्वयं को मजबूत करने में लग गई है और खबर यह भी आ रही है कि इस बार तमिलनाडु से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ेंगे।
तमिलनाडु इकाई के प्रमुख के. अन्नामलाई ने इस बात के संकेत दिए हैं। वास्तविकता यह है कि दक्षिण भारत मे बीजेपी का प्रभाव नहीं दिखाई देता। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को दक्षिण भारत मे भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ है।
सूत्रों का दावा है कि जनता बीजेपी को नकार कर कांग्रेस को अपना विकल्प देख रही है। लेकिन बीजेपी उत्तरभारत की भांति दक्षिण भारत मे भी स्वयं को प्रभावशाली तरीके से स्थापित करने की कवायद में जुटी है और शायद यही वह कारण है कि बीजेपी तमिलनाडु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मैदान में उतार कर मोदी मैजिक के बलबूते पर अपनी फतेह का परचम लहराने की कोशिश कर रही है।
Leave a Reply