मुसलमान हमेशा खतरे में क्यों आ जाता है : टीवी डिबेट में चिल्ला उठे संबित पात्रा

डेस्क। नई दिल्ली के जहांगीरपुरी में एमसीडी ने कई दुकान और घरों को उजाड़ दिया। जिसके बाद यह बुलडोजर शाहीन बाग में भी अतिक्रमण हटाने पहुंचा था लेकिन वहां पर लोगों ने इसका भारी विरोध किया। जिसके बाद बिना अतिक्रमण हटाए बुलडोजर को वापस लौटना पड़ा।

इस मुद्दे पर जारी डिबेट में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने कहा कि ओवैसी और सोनिया गांधी की उंगली में फ्रैक्चर हो गया है। 

‘आज तक’ न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम ‘हल्ला बोल’ में एंकर अंजना ओम कश्यप के एक सवाल पर संबित पात्रा से अपनी बात रखने को कहा। 

इस दौरान उन्होंने एक उदाहरण के जरिए कांग्रेस और अन्य दलों पर निशाना साधते हुए कहा CAA लगाओ तो मुसलमान खतरे में आ जाता है.. अनुच्छेद 370, ट्रिपल तलाक, बुरहान वानी, बाटला हाउस, याकूब मेमन को फांसी होती है… तो मुसलमान खतरे में आ जाता है। यह मुसलमान हमेशा खतरे में ही कैसे रहता है। उन्होंने आगे चिल्लाते हुए कहा कि मुझे लगता है, कहीं ना कहीं इसकी उंगली में फैक्चर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *