देश:- अडानी समूह को लेकर अमेरिका द्वारा एक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है। इस लिस्ट में बताया गया है कि गौतम अडानी का अपना नुकसान हुआ है। यह रिपोर्ट दावा कर रही है कि महज दो दिनों में 19000 करोड़ रुपये का नुकसान अडानी समूह को हुआ है।
लेकिन यह नुकसान सिर्फ गौतम अडानी तक सीमित नहीं रहा। इस नुकसान का सामना देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कम्पनी एलआईसी को भी झेलना पड़ा। इस नुकसान को संदर्भित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर हमला किया है।
वह बोले सरकार ने लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन का नाम बदलकर ‘लूट इन्वेस्टमेंट फॉर क्रोनीज़’ कर दिया है। सूचना मिल रही है कि एलआईसी में निवेश करने से गौतम अडानी को बड़ा बूस्ट मिला है। यह अमेरिका की हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में इसे ‘कॉर्पोरेट हिस्ट्री का सबसे बड़ा घोटाला’ बताया गया है।
पूरे भारत में 250 मिलियन से ज्यादा पॉलिसी धारकों के साथ, एलआईसी भारत के व्यवस्थित रूप से सबसे महत्वपूर्ण संस्थानों में से एक है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, सरकारी कंपनी अडानी की पांच कंपनियों में एक बड़ा निवेशक है, जिसमें 1-9% तक की हिस्सेदारी है।बताया जाता है कि 24 जनवरी तक अडानी की कंपनियों में एलआईसी का 722.68 अरब रुपए का निवेश था।
Leave a Reply