बिजली संकट से जूझ रहा जर्मनी क्यों बेच रहा है फ़्रांस को बिजली

विदेश: फ्रांस जो की इस समय बिजली संकट से जूझ रहा है। अचानक से आये इस बिजली संकट ने फ्रांस की हालत खस्ता कर दी है। वही फ़्रांस की इस दशा का पड़ोसी देश खूब फायदा उठा रहे हैं जर्मनी और इटली जो अब फ़्रांस के साथ बिजली का धंधा कर रहे हैं और अपने देश की बिजली फ़्रांस को बेच रहे हैं। 

रूस और जर्मनी इस समय दूसरे देशों की गैस सप्लाई में कटौती करके। फ़्रांस के साथ अपना बिजली व्यापार कर रहे हैं। इन देशों की इस नीति के कारण अन्य देशों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। 
एनर्जी एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिजली के दामो में बढ़ोतरी का कारण देशो में ईंधन की कमी है। अगर इसी तरह से चलता रहा तो विश्व स्तर पर बड़ा बिजली संकट आ सकता है।
एक ओर जहां जर्मनी ने अपने देश के लोगो के लिए बिजली बचाने की गाइडलाइंस जारी की है। लोगो को हिदायत दी है कि वह फजूल में बिजली बर्बाद न करें। स्वीमिंग पुल में पानी गर्म करने पर रोक लगाई गई है। वही यह आदेश जारी किया गया है कि बिजली की कटौती की जाए जिससे हम सर्दियों में इसका सही इस्तेमाल कर सके।
एक ओर जर्मनी अपने देश के लोगो को बिजली बचाने की हिदायत दे रहा है उनके लिए गाइडलाइंस जारी कर रहा है। वही दूसरी ओर प्राकृतिक गैस से बिजली का निर्माण करके फ़्रांस को बेच रहा है। जर्मनी का कहना है कि हम कभी भी यह नही चाहते हैं कि फ़्रांस का बिजली बाजार थम जाए और फ़्रांस बड़े संकट से जूझे। 
जर्मनी ने दावा किया है कि वह भाईचारे के चलते फ़्रांस को बिजली दे रहे हैं। हम यह निर्यात जारी रखेंगे। आज हम उनकी मदद कर रहे हैं कल जब हम इसकी आवश्यकता होगी तो वह हमारी मदद करेंगे। यह हमारे बीच समन्वय है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *