कौन हैं Tina dabi से शादी करने वाले IAS Pradeep Gawande?

डेस्क। आईएएस टीना डाबी (Tina Dabi) जिन्होंने 2015 में सिविल सेवा परीक्षा में टॉप किया था, 2013 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ प्रदीप गावंडे से शादी करने के तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

टीना और डॉ प्रदीप गावंडे दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी सगाई की खबर की घोषणा की थी।  तस्वीरों में, जिसमें IAS Tina Dabi को लाल रंग की साड़ी पहने देखा जा सकता है, जबकि Pradeep Gawande लाल कुर्ता और पैंट में नज़र आ रहे हैं। इससे पहले टीना 2018 में आईएएस अतहर खान से अपनी शादी को लेकर चर्चा में रही थीं। हालांकि अब टीना और अतहर का तलाक हो चुका है।  इस जोड़े ने 2020 में तलाक के लिए अर्जी दी थी।

यह टीना और प्रदीप की दूसरी शादी होगी। जानकारी के मुताबित टीना और प्रदीप 22 अप्रैल को जयपुर के एक होटल में शादी करेंगे। बता दें कि वर्तमान में दोनों जयपुर, राजस्थान में सेवा दे रहे हैं।

कौन हैं आईएएस डॉ. प्रदीप गावंडे?

वैसे तो आईएएस डॉ. प्रदीप गावंडे (IAS Pradeep Gawande) टीना से तीन साल उम्र में बड़े हैं।  उन्होंने 2013 में सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वह महाराष्ट्र के मूल निवासी हैं, साथ ही एक योग्य डॉक्टर भी हैं।  यूपीएससी परीक्षा पास करने से पहले उन्होंने एमबीबीसी की डिग्री ले रखी है। वर्तमान में वह निदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय राजस्थान के पद पर तैनात हैं।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *