जब दो हजार के नोट उगलने लगी अजमेर की आनासागर झील

अजमेर की आनासागर झील में अचानक 2000 के नोटों के बंडल तैरते हुए दिखायी दिये। स्थानीय लोगों नं इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गोतोखोरों की मदद से  झील से नोटों की 54 गड्डियां बाहर निकाली गईं। पुलिस का कहना है कि ये गड्डियां नकलीं लग रही हैं। जो कुल 1.08 करोड़ की है। हालांकि, गीली होने के कारण कुछ साफ नहीं हो पाया।
 
आनासागर झील में पड़े इन नोटों की सीरीज भी एक जैसी थी। इन नकली नोटों की गिनती की गई तो इस हिसाब से 54 गड्डियों में 1 करोड़ 8 लाख की रकम पानी में तैरने की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैली वहीं दूसरी ओर ये सीन देखने के लिे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद गंज थाना पुलिस ने नोटों की भीगी गड्डियों को जब्त करते हुए इस मामले की जांच की बात कही।
 
इस मामले की जांच कर रहे एएसआई बलदेव चैधरी ने बताया कि आना सागर झील में पुष्कर रोड स्थित सेंचुरी पब्लिक स्कूल के पास तीन थैलियों में 2000 के नोट मिलने की सूचना मिली थी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आनासागर में पड़े नोटों को जप्त किया गया। शुरुआती जांच में ये सब नकली नोट प्रतीत हो रहे हैं। पानी में होने के चलते आधे से ज्यादा नोट गल गए हैं । 

इसके संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक व अन्य बैंकों से जानकारी लेने के बाद अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा। इन नोटों को आनासागर झील में किसने फेंका है इसे लेकर भी पुलिस जानकारी जुटाएगी जिससे ये स्पष्ट हो सके की आखिर ये नोट कहां से आए. फिलहाल सभी नोटों को जप्त करने के बाद उन्हें थाने ले जाया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *