पीएम मोदी ने किया ‘द कश्मीर फाइल्स’ का समर्थन तो भड़क उठा ये कांग्रेसी नेता

डेस्क। पीएम मोदी ने बीते दिनों कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स का खुलकर समर्थन किया है। पीएम ने फ़िल्म के समर्थन में कहा कि सालों से दबाया गया सत्य अब बाहर आ गया है तो कुछ लोग घबरा गए हैं। 5-6 दिनों से हम देख रहे हैं कि वो लोग घबरा गए हैं और फिल्म की आलोचना कर रहे हैं। उस पर कोई चर्चा नहीं कर रहे हैं, साथ ही उसके खिलाफ हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी को फिल्म से आपत्ति है तो दूसरी बना लें। आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने इस फिल्म की तारीफ की साथ ही पीएम फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और उनकी टीम से पिछले दिनों मुलाकात भी की थी।

इसी कड़ी में कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी रणदीप सुरजेवाला प्रधानमंत्री पर हमलापर हुए हैं। वो एक के बाद बार-बार प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोल रहें हैं। इतना ही नही सुरजेवाला ने 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों की जर्जर हालत का जिम्मेदार भी भाजपा सरकार को ही बताया। 

देखिए उन्होंने क्या कहा-

इसके बाद एक के बाद कई ट्वीट्स के जरिये सुरजेवाला ने पीएम पर हमला किया-

2. आपका पितृ संगठन 1925 में गठन से लेकर 1947 तक देश के स्वतंत्रता आंदोलन और बापू के खिलाफ़ खड़ा रहा। ‘असहयोग आंदोलन’ हो, ‘सविनय अवज्ञा’ हो या ‘भारत छोड़ो’ का देशव्यापी आंदोलन हो…हर बार अंग्रेजों के साथ खड़े रहे।जब देश आज़ाद हुआ तो पहले दिन से ‘बांटो और राज करो’ अपना लिया।

3. मोदी जी बताएँ-

जब 1990 में कश्मीरी पंडित आतंक और बर्बरता के साये में पलायन को मजबूर हुए। तब भाजपा के 85 सांसद, जिनके समर्थन से केंद्र की वी.पी.सिंह सरकार चल रही थी, क्या कर रहे थे? CM को हटाकर उनके बिठाए राज्यपाल ने सुरक्षा देने की बजाय पंडितों को पलायन के लिए क्यों उकसाया?

4. याद करें, भाजपा समर्थित सरकार में जब कश्मीरी पंडितों का उत्पीड़न और पलायन हो रहा था तब राजीव गाँधी जी ने संसद का घेराव किया, उनकी आवाज़ उठायी। मगर भाजपा ने इस त्रासदी को मौन समर्थन दिया, राजनीतिक फ़ायदे के लिए ‘रथ यात्रा’ निकालते रहे। ये तब भी वैसे थे और अब भी वैसे ही हैं।

5. 8 सालों में मोदी सरकार ने कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए क्या किया? कश्मीर में फ़िर से हालात बद्तर हुए, हिंसा बढ़ी और हज़ारों कश्मीरियों को पलायन करना पड़ा। जब कश्मीरी पंडितों के लिए कुछ नहीं कर सके तो “फ़िल्म” दिखाने में जुट गए? नफ़रत की खेती से फ़ायदे की फ़सल कब तक? 

6. जब कश्मीरी पंडित पलायन को मजबूर थे…जब आपके समर्थन से दिल्ली की सरकार चल रही थी। जब CM को हटाकर आपके नेता श्री जगमोहन गवर्नर थे और उन्होंने जुम्मेवारी से पल्ला झाड़ लिया था…जब भाजपा और अडवाणी जी “रथ यात्रा” में व्यस्त थे..उस रथ यात्रा के संचालक-इवेंट मैनेजर मोदी जी थे।

7. और हाँ,कश्मीर और कश्मीरी पंडितों के लिए

UPA सरकार में-

•10 साल में 4241 आतंकी मारे गए

•PM पैकेज में 3000 नौकरी

•5911 ट्रांजिट आवास बनाये

मोदी सरकार में-

• 8 साल में 1419 आतंकी मारे गए

• केवल 520 नौकरी मिली

•1000 ट्रांज़िट आवास बनाये

सिर्फ़ घाव हरा कर फ़ायदा उठाएंगे?

सुरजेवाला के इन ट्वीट्स पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई उनके इन ट्वीट्स पर सवाल उठा रहा है तो कुछ लोगों ने उनका समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री पर सवाल उठाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *