दिल्ली: भारत मे हर घर तिरंगा अभियान का जमकर स्वागत हुआ है। आजादी के अमृत काल में हर कोई बढ़ चढ़ कर भाग ले रहा है। वही आज बीजेपी नेताओं ने हर घर तिरंगा के तहत निकली तिरंगा रैली में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। बीजेपी नेताओं ने इस तिरंगा रैली में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। लेकिन इस तिरंगा रैली में जोश से लबरेज नेताओ से चूक हों गई और नेताओं ने कानून तोड़ दिया।
बीजेपी के आजमगढ़ से सांसद निरहुआ, दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी और झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे व अन्य नेता बिना हेलमेट के सड़क पर तिरंगा रैली का हिस्सा बने। बिना हेलमेट के तिरंगा का हिस्सा बनने के कारण उनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हुई। आज सुबह तिरंगा रैली को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और पीयूष गोयल के साथ तिरंगा बाइक रैली को रवाना किया।
इस तिरंगा रैली में कई नेताओं ने ट्रैफिक रूल को फॉलो किया और हेलमेट लगाए नजर आए। वही कई नेता ऐसे भी दिखे जो सर पर भगवा अंगौछा बंधे दिखाई दिए। इन सांसदों की तस्वीरों को लोग सोशल मीडिया पर लोग साझा कर रहे हैं और इनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। लोग सवाल कर रहे हैं क्या हांथ में तिरंगा लिये लोगो को यह लाइसेंस मिल जाता है कि वह ट्रैफिक नियमो का उलंघन करें।
Leave a Reply