विदेश:- इस समय मिस्र ब्रेड की कमी से जूझ रहा है। मिस्र पर यह संकट युक्रेन और रूस के मध्य होने वाले युद्ध के कारण आया है। वही अभी हाल ही में तुर्की ने भारत के जौ गेंहू को खराब बताकर बंदरगाह से वापस लौटा दिया गया जिसके बाद अब उस गेहूं को मिस्र भेज दिया गया है। जानकारी के लिए बता दें मिस्र गेहूं का सबसे बड़ा आयातक देश है वह भारत समेत कई देशों से कम रुपयों में गेहूं खरीदना चाहता है।
अंग्रेजी अखबार लाइव मिंट में छपी एक खबर के अनुसार तुर्की ने भारत के जिस गेहूं को खराब बताकर वापस लौटा दिया है भारत ने उसे मिस्र भेज दिया है। जानकारी के लिए बता दें भारत ने 13 मई को गेहूं के निर्यात को प्रतिबंधिक कर दिया और इससे पहले ही भारत ने तुर्की के लिए गेहूं की 56,000 टन की खेप को मंजूरी दे दी थी।
तुर्की द्वारा गेंहू लौटाए जाने पर खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने कहा भारत से गेहूं की खेप रवाना होने से पूर्व उसे क्वारंटीन किया गया था। लेकिन तुर्की ने गेंहू की खेप वापस की है इस संदर्भ में अभी तक तुर्की के अधिकारियों से बातचीत नहीं हो पाई है। सूत्रों का कहना है कि यह गेंहू की खेप आईटीसी लिमिटेड की थी और इसका वित्तीय लेन देन भी हो चुका था।
जानकारी के लिए बता दें तुर्की ने भारत के गेंहू में रूबेला वायरस होने की बात कही है। वही इस घटना को नजदीक से जानने वाले लोगो का कहना है कि भारत से भेजी गई गेंहू की खेप करीब दो हफ्ते में तुर्की पहुंची थी जिसके चलते हो सकता है बदलते तापमान और नमी व वातावरण के चलते वह खराब हो गया हो।
Leave a Reply