क्या होता है डिजिटल रेप? 5 साल की बच्ची के साथ 17 साल के नाबालिक ने की घिनौनी हरकत

 

डेस्क। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार 5 साल मासूम बच्ची के साथ 17 साल के आरोपी ने डिजिटल रेप किया। 17 वार्षिक आरोपी ने वारदात को तब अंजाम दिया जब बच्ची गली में अकेले खेल रही होती है। मामला सामने आते ही पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानिए क्या है मामला?

मामला खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। 17 साल का नाबालिग आरोपी पीड़ित बच्ची का पड़ोसी है। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी खिलाने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले जाता था और बच्ची के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ किया करता था। जब बच्ची के घर वालो को इस बात का पता चला तो बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया। 

क्या होता है डिजिटल रेप? What is Digital Rape

डिजिटल शब्द आने पर हम इसे इंटरनेट या साइबर क्राइम से जोड़कर देखने लगते हैं पर ऐसा बिल्कुल नहीं है। यह इंटरनेट या साइबर क्राइम से जुड़े मामलो में नहीं आता। बता दें कि डिजिटल रेप दो शब्दों डिजिट और रेप से मिलकर बना हुआ है जिसमें अंग्रेजी के डिजिट का मतलब अंक है और अंग्रेजी शब्दकोश के मुताबिक उंगली, अंगूठा, पैर की उंगली, अंगूठा, पैर की उंगली, इन शरीर के अंगों को भी डिजिट ही कहा जाता है। किसी महिला के साथ बिना उसकी अनुमति के अंगुली या अंगूठे द्वारा निजी अंगों से छेड़छाड़ करना ही  ‘डिजिटल रेप’ की श्रेणी में आता है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *