डेस्क। पाकिस्तान ने आरोप लगाया था कि 9 मार्च को भारत की तरफ से एक सुपरसोनिक प्रोजेक्टाइल फायर किया गया था। पाकिस्तान ने इसके सुपरसोनिक मिसाइल होने की आशंका जताई थी, जिसपर भारत ने स्पष्टीकरण जारी किया है। रक्षा मंत्रालय ने अपने एक बयान में जोर देकर कहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से मिसाइल फायर हो गई थी। भारत ने इस पर खेद जताया है और कहा है कि इस मामले में उच्च स्तरीय जांच जारी है।
भारत सरकार की ओर से जारी किया गया बयान, “इसे गंभीरता से लिया गया है और एक उच्च स्तरीय कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।” इस बयान में आगे कहा गया है कि “यह पता चला है कि मिसाइल पाकिस्तान के एक क्षेत्र में जा गिरी थी। यह घटना जहां बेहद खेदजनक है, हालांकि, राहत की बात यह भी है कि हादसे में किसी की जान नहीं गई है।
रक्षा मंत्रालय की तरफ से बयान जारी किया गया कि नियमित रख-रखाव के दौरान तकनीकी खराबी होने के कारण मिसाइल फायर हो गई। पाकिस्तान ने आरोप लगाते हुए कहा था कि भारत की तरफ से एक सुपरसोनिक मिसाइल दागी गई थी, जो पाकिस्तान की सीमा में 124 किमी अंदर गिरी थी।
Leave a Reply