देश:- नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का अंतिम बजट कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया जाएगा। बजट से आम आदमी व व्यापारी वर्ग के लोगों को काफी उम्मीदें हैं। वहीं आज से बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ हुई।
लेकिन इससे पूर्व सदन पहुँचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हमें आर्थिक रूप से दुनिया मे सकारात्मक संदेश प्राप्त हो रहे हैं। आज से बजट सत्र शुरू हो रहा है। यह भारत के लिए गर्व की बात है।
क्योंकि आज भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने अभिभाषण के साथ इसकी शुरुआत करेंगी। यह संविधान के गर्व का क्षण है। क्योंकि आज आदिवासी समाज के सम्मान का दिन है।
उन्होंने आगे कहा, मैं यह आशा करता हूं कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से भारतीय संसद में नई ऊर्जा, उमंग और उत्साह का संचार होगा। वही कल हमारे देश की वित्त मंत्री जो एक महिला हैं वह देश के सामने आएगी और बजट पेश करेंगी।
आज समय बदल गया है अब भारत के बजट पर सिर्फ देश की नहीं अपितु दुनिया की नजर है। विश्व और देश को जो उम्मीदें हैं आशा करता हूँ कि निर्मला सीतारमण उनपर खरी उतरेंगी।
Leave a Reply